Aishwarya Rai: सास-ससुर के साथ ये कैसे कपड़े पहनकर घूमती नजर आईं ऐश्वर्या राय, फोटोज ने मचाया हंगामा
Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन की शादी को इस साल 18 साल पूरे हो चुके हैं। साल 2007 में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बड़ी धूमधाम से शादी हुई थी।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय का रिश्ता
वहीं पिछले कुछ समय से ये खबर सामने आ रही थी कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते में खटास आ चुकी है और दोनों जल्द ही एक दूसरे को तलाक देने वाले हैं। हालांकि बाद में इन खबरों को अफवाह बताया गया और ऐश्वर्या राय कई मौकों पर पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आईं।

यूरोप ट्रिप में दिखा ऐश्वर्या राय का अलग रूप
इसी बीच ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के विदेश में वेकेशन इन्जॉय करने वाली पुरानी तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस ट्रिप में ऐश्वर्या राय एक अलग ही रूप में नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि ये तस्वीरें उनके यूरोप ट्रिप की हैं।
पूरे बच्चन परिवार ने साथ में इन्जॉय किया ट्रिप
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ साल पहले पूरा बच्चन परिवार यूरोप ट्रिप पर गया था। इस दौरान पूरी फैमिली का बेहद स्टाइलिश लुक देखने को मिला था। वायरल तस्वीरों में जया बच्चन और अमिताभ बच्चन भी बहू ऐश्वर्या राय और बेटे अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रहे हैं।
ऐश्वर्या राय की ड्रेस ने मचाया हंगामा
-वायरल तस्वीरों में ऐश्वर्या राय वाइट एंड ब्लू कलर की फ्लोरल प्रिंटेड शॉर्ट ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस खूबसूरत ड्रेस के साथ उन्होंने मैचिंग हील्स पहने हैं और बालों को हाफ क्लच किया है। वहीं ब्लैक सनग्लासेस के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
-इस गॉर्जियस लुक के साथ ऐश्वर्या राय ने ब्लू कलर का बैग भी कैरी किया है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वहीं अभिषेक बच्चन इन तस्वीरों में लाइट पिंक शर्ट और ब्लू डेनिम पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अपने लुक को ब्राउन एंड वाइट स्नीकर्स और सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया था। वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।
-इस वेकेशन की तस्वीरों में सिर्फ ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ही नहीं बल्कि जया बच्चन भी काफी मॉडर्न लुक में दिखाई दे रही हैं। वो प्रिंटेड लॉन्ग स्कर्ट के साथ व्हाइट कुर्ती पहने दिखाई दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक स्टोल भी कैरी किया था। उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया था और हाथ में क्लासी वॉच पहना हुआ था। वहीं अमिताभ बच्चन वाइट शर्ट के साथ ब्लू डेनिम पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं।
पति अभिषेक बच्चन का हाथ थाम घूमती दिखीं ऐश्वर्या
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में एक्टर ऐश्वर्या को अपनी बाहों में लेकर भी दिखाई दे रहे हैं। फोटोज में बच्चन फैमिली को आपस में बात करते और सड़क पर घूमकर शॉपिंग करते हुए देखा जा सकता है।
लोगों ने तस्वीरें देखने के बाद कही थी ऐसी बात
-बच्चन परिवार के यूरोप ट्रिप की इन तस्वीरों पर लोगों ने जमकर कमेंट्स किया था। जहां कुछ लोग परिवार के सभी लोगों की तारीफ कर रहे थे, वहीं कुछ लोग ऐश्वर्या राय की ड्रेस को लेकर भी कई तरह के कमेंट्स कर रहे थे।
-लोगों की मानें तो वह सास-ससुर के साथ इस तरह का बोल्ड ड्रेस पहनकर घूम रही थीं, ये दिखने में अच्छा नहीं लग रहा था। लोग जया बच्चन के रिएक्शन को लेकर भी तरह तरह की बातें कर रहे थे।
अभिषेक और ऐश्वर्या के तलाक की खबरों ने मचाया था हंगामा
साल 2024 में कहा जा रहा था कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय तलाक लेने वाले थे। कहा जा रहा था कि ऐश्वर्या और अभिषेक ग्रे डिवोर्स लेने वाले हैं। हालांकि बाद में कई इवेंट्स और पार्टीज में कपल एकसाथ नजर आए थे जिसने इन अफवाहों को झूठा साबित कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications