ऐश्वर्या राय के वायरल वीडियो में क्यों नहीं था 'बच्चन' सरनेम? सामने आया पूरा सच

Aishwarya Rai Remove Bachchan Surname Truth: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के बिगड़ते रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं।

ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन के बीच अलगाव
सोशल मीडिया यूजर्स अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलगाव से जुड़े अलग-अलग पोस्ट करते रहते हैं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और उनके ससुराल वाले यानी बच्चन परिवार के बीच दूरियां आ चुकी हैं। यही कारण है कि ऐश्वर्या राय अब न तो अपने पति अभिषेक बच्चन और न ही बच्चन परिवार के किसी सदस्य के साथ नजर आती हैं।

Aishwarya Rai Remove Bachchan Surname

ऐश्वर्या राय के नाम से 'बच्चन' सरनेम हटा
इस समय चारों तरफ ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक को लेकर बातें हो रही हैं। इन सबके बीच अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को एक बार फिर हवा दे दी है। दरअसल ऐश्वर्या राय ने अपने नाम से बच्चन सरनेम हटा लिया है। दुबई में हुए ग्लोबल विमेंस फोरम में ऐश्वर्या राय ने शिरकत की थी। ऐश्वर्या राय ने यहां महिला सशक्तिकरण पर एक जोशीली स्पीच भी दी थी।

ऐश्वर्या राय का वीडियो हुआ वायरल
जिस फोरम के इवेंट में ऐश्वर्या राय शामिल हुई थीं। उसके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐश्वर्या राय की एक छोटी सी क्लिप शेयर की गई जिसमें वो बात करती दिख रही हैं। हालांकि, उनकी किसी बातचीत में उनकी शादी या रिश्ते से जुड़ी कोई भी बात नहीं थी लेकिन बैकग्राउंड में लगी वो स्क्रीन थी जिसमें उनका नाम लिखा हुआ था।

लोगों ने ऐश्वर्या राय के लिए कही ऐसी बात
इस स्क्रीन में एक्ट्रेस का नाम 'ऐश्वर्या राय बच्चन' के बजाय 'ऐश्वर्या राय' लिखा हुआ था। ऐश्वर्या राय ने मंच पर जैसे ही कदम रखा, बैकग्राउंड में एक बड़ी स्क्रीन पर उनका नाम 'ऐश्वर्या राय' और प्रोफेशन- 'इंटरनेशनल स्टार' लिखा हुआ फ्लैश हो रहा था। 'बच्चन' सरनेम न होने की वजह से सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गरम हो गया। ऐसी बातें होने लगी हैं कि क्या एक्ट्रेस ने अपना मैरिटल सरनेम हटाने का फैसला कर लिया है।

जानें क्या है सरनेम हटाने का सच?
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की अफवाहों के बारे में ठीक से जांच की तो पता चला कि ऐसी न तो कोई ऑफिशियल घोषणा की गई है और न ही इन अफवाहों में कोई दम है। ये कयास सिर्फ अफवाह भर है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय की वेरिफाइड इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर उनका नाम 'ऐश्वर्या राय बच्चन' ही लिखा हुआ है। जाहिर है कि उन्होंने अपने नाम से 'बच्चन' सरनेम नहीं हटाया है।

दुबई वाले वीडियो में क्यों नहीं था 'बच्चन'?
बच्चन सरनेम न लिखने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। पहली वजह हो सकती है कि नाम को छोटा रखने के लिए 'बच्चन' सरनेम हटा दिया गया हो ताकि उनका नाम कम जगह पर आ जाए। दूसरी वजह ये हो सकती है कि इसके पीछे कोई खास प्रोफेशनल कराण रहा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+