इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के भाई होते सलमान खान, लेकिन शाहरुख खान की वजह से पलटा खेल

Aishwarya Rai Salman Khan: सलमान खान और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की एक ऐसी जोड़ी रही है जो ना सिर्फ फिल्मों में बल्कि रियल लाइफ में भी काफी पसंद की जाती थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। लेकिन एक फिल्म में दोनों भाई-बहन का रोल निभाने वाले थे।

फिल्म हम दिल दे चुके सनम में सलमान खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इसी फिल्म के बाद दोनों की अफेयर की खबरें सामने आई थी। लेकिन साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म जोश में दोनों भाई-बहन के रोल में नजर आने वाले थे। लेकिन बाद में बड़ा बदलाव हुआ।

Salman Khan

साल 2000 में आई फिल्म जोश में ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म जोश में शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय के भाई का रोल किया था। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख से पहले इस फिल्म में सलमान खान और आमिर खान को कास्ट किया जाना था। यानी की शाहरुख खान की जगह ऐश्वर्या सलमान की बहन का रोल निभाने वाली थीं।

साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने बताया था कि सलमान खान और आमिर खान पहले फिल्म 'जोश' में लीड रोल निभाने वाले थे। ऐश्वर्या राय ने बताया कि आखिर किस वजह से सलमान ने इस रोल को करने से मना कर दिया। एक्ट्रेस ने कहा था, 'उन्हें लगा ये नया होगा, ये अलग होगा। उन्हें इस रोल में कुछ खास नजर आया और उन्होंने फिल्म में इस रोल के लिए हां कर दी थी।'

बता दें कि, सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने दो साल तक एक दूसरे को डेट किया। हालांकि इस रिश्ते का अंत कुछ अच्छा नहीं हुआ। एक्ट्रेस ने सलमान खान पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी कर ली। वहीं सलमान खान अब भी सिंगल हैं।

ये भी पढ़ें: खुली अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की तलाक की पोल!, कौन है जिरक? Aishwarya से है गहरा कनेक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+