'ऐश्वर्या राय के बाल झड़ रहे हैं', ये क्या हो गया पूर्व मिस वर्ल्ड को? इंटरनेट पर मचा ऐसा हंगामा, देखें Video

Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन बेटी आराध्या बच्चन के जन्म के बाद से फिल्मों में कम ही नजर आती हैं। यहां तक कि उन्होंने लाइमलाइट से भी दूरी ना ली है।

पेरिस फैशन वीक में शामिल होंगी ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय पब्लिक अपीरियंस भी कम देती हैं। फिलहाल एक्ट्रेस पेरिस फैशन वीक से पहले फ्रांस पहुंच गई हैं। हमेशा की तरह बेटी आराध्या को भी उनके साथ देखा गया। मां-बेटी की ये जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही थी।

Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय के बॉस लेडी लुक की हुई तारीफ

इंटरनेट पर ऐश्वर्या राय के बॉस लेडी लुक की जमकर तारीफ भी हो रही है लेकिन कुछ लोगों ने पूर्व मिस वर्ल्ड के बालों का जमकर मजाक उड़ाया है। लोगों ने ऐश्वर्या राय के हेयर स्टाइल की खूब आलोचना की है।

ऐश्वर्या राय का लेटेस्ट वीडियो हुआ वायरल

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन के लेटेस्ट वीडियो को एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में ऐश्वर्या राय को आराध्या बच्चन के साथ कार से उतरते और सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है।

'ऐश्वर्या राय के बाल झड़ रहे हैं'

इसी वीडियो में ऐश्वर्या राय सफेद शर्ट के साथ नेवी ब्लू ट्राउजर और ब्लेजर में देखी जा सकती हैं। उनके बाल खुले हुए थे और इस लुक ने इंटरनेट को हैरान कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- एक्ट्रेस बाल झड़ रहे हैं। प्लीज कुछ करिए। वहीं एक शख्स ने लिखा है- पूर्व मिस वर्ल्ड की उम्र हो रही है। बाल कम हो गए हैं।

लोगों ने एक तरफ जहां ऐश्वर्या राय के लुक को बेहतरीन बताया है, वहीं उनकी उम्र को लेकर भी मजाक उड़ाया है। लोगों की मानें तो 51 की उम्र के बाद बाल कम ही होने लगते हैं और ऐसे में एक्ट्रेस को अपने बालों की अच्छे से देखभाल करनी चाहिए।

फीमले फैन से मिलीं ऐश्वर्या राय

-वहीं ऐश्वर्या राय के साथ उनकी लाडली बेटी आराध्या बच्चन भी मौजूद थीं। आराध्या को डेनिम जैकेट लुक में देखा गया। उन्होंने बैगी जींस कैरी रखा था। इसके अलावा एक और वीडियो में ऐश्वर्या राय एक फीमेल फैन से मुलाकात करती दिखीं जो उन्हें देखते ही अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाई और रोने लगी।

-वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय ने अपनी फीमे फैन को गले लगाया, उसे दिलासा दिया और उसके दिल पर हाथ रखा। फैन इस मोमेंट को देखकर भावुक हो गई और उन्होंने उसे शांत भी किया। फिर उन्होंने उसके साथ एक तस्वीर खिंचवाई।

अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय की शादी

-जानकारी के अनुसार ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी और साल 2011 में दोनों प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन के पैरेंट्स बने थे। अभिषेक और ऐश्वर्या के शादीशुदा रिश्ते को लेकरभी कई बार तरह तरह के सवाल खड़े किए गए हैं।

-हालांकि तलाक की खबरों को बेबुनियाद बताया गया है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय को आखिरी बार साउथ की सुपरहिट फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन 2' में देखा गया था। फिलहाल ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या की परवरिश में बिजी चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+