'ऐश्वर्या राय उम्र में बड़ी हैं, उनसे तो मेरी...', Aishwarya की दुश्मन हैं करीना कपूर, किया था ऐसा बुरा बर्ताव

Aishwarya Rai and Kareena Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान पूर्व मिस वर्ल्ड और बच्चन खानदान की बहू ऐश्वर्या राय बच्च को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। कहा जाता है कि करीना कपूर और ऐश्वर्या राय एक दूसरे के दुश्मन हैं। वहीं कई मौकों पर दोनों एक दूसरे को लेकर तंज कसती नजर आती हैं।

करीना कपूर और ऐश्वर्या राय की दुश्मनी
करीना कपूर खान ये दावा करती हैं कि फिल्म 'हम दिल चुके सनम' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें कास्ट किया जाना था। करीना कपूर के अनुसार मेकर्स की पहली पसंद वो थीं न कि ऐश्वर्या राय। लेकिन वह उस रोल के हिसाब से काफी यंग थीं। ऐसे में उन्होंने खुद ही इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। ये बात ऐश्वर्या राय को काफी बुरी लगी थी।

Kareena Kapoor

करीना ने ऐश्वर्या को किया था रिप्लेस
इसके बाद फिल्म 'हीरोइन' में ऐश्वर्या राय को कास्ट करना था लेकिन किसी करण के चलते ये फिल्म करीना कपूर को मिल गई थी। करीना ने ऐश्वर्या को रिप्लेस करने के बाद कहा था कि फिल्म हीरोइन उन्हीं के लिए बनी थी और ऐसे में उन्हीं को इस मूवी की लीड हीरोइन बनना था। ये उनकी फिल्म है।

'मेरी और ऐश्वर्या राय की तुलना मत कीजिए'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'हीरोइन' के समय ऐश्वर्या राय प्रेग्नेंट थीं। ऐसे में उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी थी और मेकर्स ने करीना कपूर को इस मूवी के लिए साइन कर लिया था। ऐश्वर्या राय से अपनी तुलना होने पर करीना कपूर काफी गुस्सा हो गई थीं और कहा था- मेरी और ऐश्वर्या राय की तुलना मत कीजिए। हम दोनों अलग अलग जेनेरेशन से हैं। मैं उम्र में उनसे छोटी हूं।

ऐश्वर्या राय ने करण जौहर से कही थी ऐसी बात
इसके बाद बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने शो 'कॉफी विद करण' में मेहमान बनकर पहुंचीं ऐश्वर्या राय से पूछा था कि अगर आप पार्टी होस्ट करेंगी तो उसमें किसको इनवाइट नहीं करेंगी। इस पर ऐश्वर्याराय ने जवाब दिया था- वो जो तुम्हारी पार्टी में हमेशा मौजूद रहती है।

करीना कपूर पर ऐश्वर्या ने कसा था तंज
आपको बता दें कि इस जवाब के जरिए ऐश्वर्या राय ने करीना कपूर पर तंज कसा था क्योंकि इंडस्ट्री में सब जानते हैं कि करीना कपूर और करण जौहर खास दोस्त हैं और करण की हर पार्टी में कोई रहे न रहे करीना कपूर जरूर मौजूद रहती हैं।

करीना ने ऐश्वर्या राय के हाथ से माइक छीन लिया था
वहीं फिल्म 'रिफ्यूजी' के लिए जब करीना कपूर को फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया रहा था तो उस समय एक हैरान करने वाली घटना घटी थी। करीना कपूर को ये अवॉर्ड देने के लिए स्टेज पर ऐश्वर्या राय को बुलाया गया था। उस समय करीना कपूर एक अलग ही तेवर में स्टेज पर पहुंची थीं और ऐश्वर्या राय के हाथ से माइक छीन लिया था।

दुश्मनी होने की एक बड़ी वजह अभिषेक बच्चन
वहीं करीना कपूर और ऐश्वर्या के बीच दुश्मनी होने की एक बड़ी वजह अभिषेक बच्चन भी हैं। दरअसल अभिषेक बच्चन एक्ट्रेस करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर से प्यार करते थे। दोनों की सगाई भी हो गई थी और जल्द ही शादी भी होने वाली थी लेकिन उससे पहले ही ये रिश्ता टूट गया था। बाद में अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+