Aishwarya Rai के इंटिमेंट सीन की वजह से बच्चन फैमिली हो गई थी खफा, लीड एक्टर को मांगनी पड़ी थी माफी
Aishwarya Rai News: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आ रही हैं। हालांकि, इसके बाद भी मीडिया में उनकी खबरें आती रहती हैं। कभी अभिषेक बच्चन के साथ रिश्ते में तनाव को लेकर तो कभी फैमिली वेकेशन की तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐश और अभिषेक की शादी के 18 साल हो चुके हैं, लेकिन उनके रिश्ते को लेकर मीडिया में अटकलों का दौर कभी थमा नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जाता रहा है कि ऐश्वर्या की अपनी ननद श्वेता बच्चन नंदा और सास जया बच्चन से बिल्कुल भी नहीं बनती है।
साल 2016 में ऐश्वर्या राय और रनबीर कपूर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या अपने से 8 साल छोटे एक्टर रनबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आई थीं। बॉलीवुड के इनसाइडर के हवाले से दावा किया जाता है कि इस फिल्म में रनबीर और ऐश्वर्या के इंटिमेट सीन की वजह से बच्चन परिवार में भारी घमासान हुआ था। कहा जाता है कि इंटिमेट सीन की वजह से पूरा बच्चन परिवार खफा हो गया था।

Aishwarya Rai से नाराज हो गया था पूरा परिवार!
कहा जाता है कि रनबीर कपूर के साथ इंटिमेंट सीन की वजह से अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी नाराज थे। हालांकि, मीडिया की इन अटकलों पर विराम लगाने के लिए अभिषेक ने फिल्म का पोस्टर, टीजर वगैरह सोशल मीडिया पर शेयर किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यहां तक कहा गया कि बिग बी और जया बच्चन की नाराजगी को देखते हुए करन जौहर ने खुद पूरे परिवार से बात की थी। फिल्म प्रमोशन के दौरान रनबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि पहले मैं ऐश्वर्या के साथ रोमांस वाले सीन करने में डर रहा था। बाद में मैंने सोचा कि शायद ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: 25 साल पहले ऐश्वर्या राय के भाई बनने वाले थे सलमान खान, फिर हुआ ऐसा कांड
रनबीर कपूर को मांगनी पड़ी थी बयान के लिए माफी
रनबीर कपूर के इस बयान पर जब काफी हंगामा हुआ, तो उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से लिया गया है। कहा जाता है कि रनबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन की पुरानी दोस्ती को देखते हुए उन्होंने बयान के लिए माफी मांगी थी। फिल्म के प्रोड्यूसर करन जौहर ने उन्हें बताया था कि उनके इस तरह के बयान की वजह से अभिषेक और अमिताभ नाखुश हो गए थे।
हालांकि, बच्चन परिवार के साथ आज भी रनबीर कपूर के बहुत अच्छे रिश्ते हैं। साल 2020 में जब ऋषि कपूर का निधन हुआ था, तो कोविड की वजह से बहुत कम लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। उस दौरान भी अभिषेक बच्चन रनबीर के साथ नजर आए थे।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय के साथ सरेआम संजय दत्त ने किया था रोमांस, भाई बने थे ससुर अमिताभ बच्चन, फिर हुआ ऐसा Disaster












Click it and Unblock the Notifications