ऐश्वर्या राय ने अपने इस बॉडी पार्ट का करवाया बीमा, बहू को लेकर क्या कहेगा बच्चन परिवार?
Aishwarya Rai: हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक में कई ऐसे सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस करवा रखा है। इस लिस्ट में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम भी शामिल है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी खूबसूरती के लिए भी दुनियाभर में फेमस हैं।
ऐश्वर्या राय की ब्लू ग्रीन आंखें
ऐश्वर्या राय की ब्लू ग्रीन आंखों की दुनिया दीवानी है। कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय की इन खूबसूरत आंखों के चलते ही लोग उन पर मर मिटने को तैयार हो जाते हैं। वहीं ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन ने भी एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वह अपनी पत्नी के सुंदर आंखों पर ही फिदा हो गए थे।

ऐश्वर्या राय ने अपनी आंखों का इंश्योरेंस करवाया
ऐश्वर्या राय की खूबसूरत आंखों ने ही उन्हें दुनिया की खूबसूरत महिला बनाने में योगदान दिया है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि उन्होंने अपनी इन खूबसूरत आंखों का बीमा करवा रखा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद ही ऐश्वर्या राय ने अपनी आंखों का इंश्योरेंस करवा लिया था।
अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज का बीमा करवाया
वहीं बहू ऐश्वर्या राय के अलावा उनके ससुर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी भारी-भरकम आवाज का इंश्योरेंस और कॉपी राइट कराया है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों ने ही अपने बॉडी पार्ट्स का बीमा करा रखा है।
बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या राय के रिश्ते
पिछले कुछ समय से बच्चन परिवार के साथ ऐश्वर्या राय के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय का अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अनबन चल रही है। सिर्फ इतना ही नहीं ऐश्वर्या राय इस समय बच्चन परिवार के साथ रहती भी नहीं हैं। एक्ट्रेस काफी समय से अपनी मां के साथ रह रही हैं। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।












Click it and Unblock the Notifications