'मैं खूबसूरत हूं लेकिन मुझे गंदा बनाया गया', ऐश्वर्या राय ने बयां किया था दर्द, कहा- मेरे साथ शूटिंग सेट पर...
Aishwarya Rai: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होना का सम्मान मिल चुका है। ऐश्वर्या राय अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। लोगों की मानें तो 50 की उम्र का होने के बावजूद आज भी पुरुष उन पर मर मिटने को तैयार हैं।
फिल्म 'रावण' के लिए ऐश्वर्या राय ने बदल लिया था हुलिया
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय ने ज्यादातर फिल्मों में ग्लैमरस रोल ही निभाए हैं लेकिन साउथ के फेमस डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म 'रावण' में उनके किरदार को काफी भद्दा दिखना था। ऐसे में इस मूवी के लिए उन्होंने अपना पूरा हुलिया ही बदल लिया था।

'शूटिंग के लिए रोज सुबह 5 बजे उठ जाती थी'
ऐश्वर्या राय ने साल 2010 में पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा था- मैं फिल्म 'रावण' की शूटिंग के लिए रोज सुबह 5 बजे उठ जाती थी। दूसरे लोगों को भी सुबह सुबह उठाया जाता था और फिर सब मिलकर सीन की तैयारी करते थे।
'खुद को गंदा बनाना पड़ता था'
ऐश्वर्या राय ने बताया था कि वह सुबह फ्रेश होकर होटल के रूम से निकलती थी। वह नहा धोकर निकलती थीं और फिर सेट पर जाकर उन्हें हुलिया बदला पड़ता था। ऐश्वर्या राय ने कहा था- पूरे शरीर पर कीचड़ लगाना पड़ता था। खुद को गंदा बनाना पड़ता था। कपड़े फाड़ने पड़ते थे। पूरा शरीर पानी से भीग जाता था। ऐसा लगता था कि हाइकिंग पर गए हैं।
'मुझे पूरे शरीर पर कीचड़ लगाना पड़ता था'
ऐश्वर्या राय ने बताया था कि फिल्म 'रावण' के हर सीन को दो दो बार शूट किया जाता था क्योंकि इसे तमिल और हिंदी दोनों वर्जन में बनाया जा रहा था। ऐसे में शरीर पर काफी देर तक कीचड़ लगा रहता था जो कि बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था। आपको बता दें कि इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ अभिषेक बच्चन भी काम कर रहे थे।
'इस फिल्म में एक्टिंग करना बहुत चैलेंजिंग था'
ऐश्वर्या राय ने बताया था कि इस फिल्म में एक्टिंग करना उनके लिए बहुत चैलेंजिंग था। पहले वह अपने पूरे शरीर पर कीचड़ लगाती थीं और तमिल वर्जन के लिए शूट करती थीं। उसके बाद वह फिर से पूरे बदन में कीचड़ लगाती थीं और हिंदी वर्जन के लिए शूट करती थीं।
ऐश्वर्या राय फिजिकली टूट चुकी थीं
ऐश्वर्या राय ने कहा था कि इस फिल्म की शूटिंग करते हुए वह काफी थक जाती थीं। फिल्म के हर सीन को दो-दो बार शूट करना पड़ता था। इस फिल्म को करते हुए ऐश्वर्या राय इमोशनली और फिजिकली टूट चुकी थीं। ऐश्वर्या राय ने बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए उन्हें बहुत ज्यादा बारिश में भी काम करना पड़ा था। फिल्म की शूटिंग घने जंगलों में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications