बच्चन परिवार के साथ वोट डालने नहीं पहुंचीं बहू ऐश्वर्या राय, तो क्या सही में अभिषेक के साथ हो गई है अनबन?

Aishwarya Rai Bachchan: लोकसभा चुनाव 2024 के 5वें चरण के चुनाव में मुंबई में जमकर वोटिंग हो रही है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स वोट डालने के लिए अपने मतदान केंद्रों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय ने भी मतदान किया। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह मतदान केंद्र के बाहर पैपराजी को पोज देती नजर आ रही हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया मतदान
जब से ऐश्वर्या राय का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है तब से लोग उनकी जमकर चर्चा कर रहे हैं। वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि वोट देने के लिए भी ऐश्वर्या राय अकेले ही पहुंची हैं जबकि उनके ससुर यानी बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन उनसे थोड़ी देर पहले ही वोट डालने पहुंचे थे।

amitabh bachchan

बच्चन परिवार के साथ नहीं पहुंचीं बहू ऐश्वर्या
लोगों की मानें तो मतदान केंद्र पर ऐश्वर्या राय के अकेले पहुंचने से ये साफ पता चल रहा है कि बच्चन परिवार के साथ उनका सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं ऐश्वर्या राय के पति बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन भी अपनी पत्नी के साथ वोट डालने के लिए नजर नहीं आए।

पत्नी के साथ नहीं दिखे अभिषेक बच्चन
आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे थे। बिग बी मतदान केंद्र के बाहर भीड़ को देखकर पत्नी जया बच्चन को प्रोटेक्ट करते हुए नजर आते हैं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या राय ने जमकर दिए पोज
वहीं सास-सुसर के चले जाने के बाद बहू ऐश्वर्या राय भी वोट डालने के लिए पहुंचती हैं और वह मतदान केंद्र में अकेली नजर आती हैं। मतदान केंद्र से बाहर जाते समय ऐश्वर्या राय पैपराजी को पोज भी देती हैं। हालांकि ऐश्वर्या राय को अकेला देखकर लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं।

बच्चन परिवार के साथ बहू की अनबन
लोगों की मानें तो ऐश्वर्या का मतदान केंद्र पर अकेले आना ये साफ दर्शा रहा है कि बच्चन परिवार के साथ उनकी बहू की खटास जारी है। वहीं पति अभिषेक बच्चन के साथ ऐश्वर्या राय के बिगड़ते रिश्ते को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+