'जिस घर जाएगी इसका ससुर मर जाएगा...' क्या बच्चन परिवार के लिए अशुभ थीं ऐश्वर्या राय?
साल 2007 का समय था, जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन शादी के बंधन में बंधे। कई तरह की अफवाहें भी उड़ीं, कई दावे भी किये गए। इन्हीं में से एक दावा था कि ऐश्वर्या राय मांगलिक हैं और यही वजह थी कि अभिषेक से शादी से पहले ऐश्वर्या की पेड़ से शादी कराई गई। वहीं कई रिपोर्ट्स ऐसी भी थीं, जिनमें ये दावा तक किया गया कि ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार के लिए अशुभ हैं। जब अमिताभ बच्चन के कानों में ये बातें पड़ीं तो एक्टर बुरी तरह से भड़क गए थे।
ससुर अमिताभ बच्चन ने मिड डे को एक इंटरव्यू दिया था और इस इंटरव्यू में उन्होंने ऐश्वर्या राय को लेकर उड़ रही अफवाहों पर रिएक्शन दिया था। एक्टर को बेहद गुस्सा आया और उन्होंने इसे असंवेदनशील बताया।

अमिताभ बच्चन को बेहद गुस्सा आया और उन्होंने कहा कि ये बेहद ही ज्यादा असंवेदनशील है। पहले तो ऐसी खबरें आई थीं कि वे शादी से पहले ही मांगलिक थीं और पेड़ से उनकी शादी करवाई गई और अब ये खबरें आ रही हैं कि वे अशुभ हैं।
एक्टर ने आगे कहा कि हर दिन कोई ना कोई भविष्यवाणी होती रहती है कि ऐश्वर्या राय क्या हैं, उनका क्या भविष्य होगा और ये जिस घर में भी जाएगी उसका ससुर मर जाएगा। हमारे लिये बदकिस्मत नहीं हैं ऐश्वर्या। जो नियति मैं है वही होगा।
अमिताभ ने आगे कहा कि मीडिया के लिए अटकलें लगाना और लिखना बहुत अच्छी है लेकिन क्या किसी ने सोचा है वो और उनका परिवार किस दौर से गुजर रहे होंगे? सबसे बुरी बात ये है कि अटकलें बंद नहीं हुई हैं। ये हो गया, वो हो गया। ये सब ऐश्वर्यी की वजह से।
वक्त बीत गया मगर अटकलों का दौर अब भी खत्म नहीं हुआ है। ऐश्वर्या राय को लेकर अब भी कयास लगते ही रहते हैं। कभी अभिषेक संग उनके तलाक की खबरें सामने आ जाती हैं तो कभी बच्चन परिवार के साथ उनकी अनबन की। फैंस की तो हमेशा यही तमन्ना रहती है कि ऐश्वर्या अभिषेक के बीच सब अच्छा ही हो।












Click it and Unblock the Notifications