ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या की ड्रेस देख लोग हुए हैरान, नजाकत देख खुली रह गईं सबकी आंखें
Aaradhya Bachchan Ethnic Look: अंबानी परिवार की पार्टी में मौजूद लोगों की नजरें आराध्या बच्चन पर ठहर गई थीं। आराध्या बच्चन अपने लेटेस्ट लुक में बहुत ही प्यारी लग रही थीं।

Aaradhya Bachchan Ethnic Look: दुनियाभर के मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गत 19 जनवरी 2023 को राधिका मर्चेंट के साथ सगाई हो गई है। इस खास अवसर पर अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित अपने घर पर एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में ग्लैमर इंडस्ट्री से जुडे़ करीब सभी लोग पहुंचे थे। इस जश्न मैं मौजूद सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसी कड़ी में पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ पार्टी में शामिल हुई थीं। हालांकि इस बार लोगों की आंखे मां ऐश्वर्या राय बच्चन पर नहीं बल्कि उनकी बेटी आराध्या पर टिकी हुई थीं।
अनारकली सूट में नजर आईं ऐश्वर्या-आराध्या
आपको बता दें कि अंबानी परिवार की इस पार्टी में ऐश्वर्या राय बच्चन गोल्डन हील्स के साथ ब्लू-ग्रीन अनारकली में नजर आई थीं। उन्होंने अपने बालों को हमेशा की तरह पोकर-स्ट्रेट स्टाइल में खुला छोड़ रखा था। वहीं उनकी बेटी आराध्या सिल्वर-ब्लू सूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। आराध्या वेस्टर्न कपड़ों को छोड़ इस पार्टी में बिल्कुल अलग अदांज में नजर आ रही थीं। इन पर एथनिक ड्रेस बहुत ही ज्यादा अच्छी लग रही थी।

आराध्या बच्चन पर ठहर गईं सबकी निगाहें
पार्टी में मौजूद पैपराजी की नजरें भी आराध्या बच्चन पर ठहर गई थीं। आराध्या बच्चन अपने इस लेटेस्ट लुक में बहुत ही प्यारी लग रही थीं। आपको बता दें कि ज्यादातर इवेंट्स पर आराध्या फ्रॉक स्कर्ट में ही नजर आती हैं, लेकिन इस पार्टी में वह मां ऐश्वर्या राय की तरह ही अनारकली पहनकर पहुंची थीं। मां-बेटी की इस जोड़ी और उनके एथनिक ड्रेस ने पार्टी में मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपीन तरफ खींचा। लोग दोनों के लुक से काफी खुश नजर आ रहे थे।
पारंपरिक समारोह हुआ आयोजित
अंबानी परिवार जानकारी के अनुसार मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट को कई सालों से जानते हैं। गत 29 दिसंबर 2022 को राजस्थान के नाथद्वारा में दोनों का रोका हुआ था। इसके बाद गत 19 जनवरी 2023 को मुंबई में दोनों की सगाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान गोल धना और चुनरी विधि जैसे पारंपरिक समारोह भी आयोजित किए गए थे। अंबानी परिवार के सदस्यों ने पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों का शानदार स्वागत किया था।

गणेश पूजा के साथ शुरू हुआ था आयोजन
सगाई सामरोह शुरू होने से पहले आरती और शाम की पूजा के लिए अंबानी परिवार भगवान कृष्ण के मंदिर पहुंचे थे जहां अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट ने ईश्वर का आर्शीवाद लिया। सगाई समारोह स्थल पर गणेश पूजा के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे हैं अनंत
आपको बता दें कि अनंत अंबानी बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं। उन्होंने अमेरिका में ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और उसके बाद से रिलायंस इंडस्ट्रीज में जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बोर्ड के सदस्य के रूप में काम संभाल रहे हैं। अनंत अंबानी इस समय आरआईएल के ऊर्जा कारोबार का नेतृत्व करते हैं। वहीं उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट ने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूीर की है। वह इस समय एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में निदेशक के रूप में कारम कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications