ऐश्वर्या राय ने पति को परिवार से किया अलग? होली पर बच्चन परिवार में झगड़े के मिले सबूत, जानें क्या हुई बात...

25 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। हर किसी ने अपने परिवार संग जमकर होली खेली। होली दहन की बात करें तो बच्चन परिवार को साथ में देख फैंस खुश हो गए थे और हर किसी को लगने लगा था कि अमिताभ के परिवार में अब सब कुछ ठीक हो गया है। अब हाल ही में होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें जो सामने आई हैं, वो कुछ और ही बयां कर रही हैं।

दरअसल, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपलोट की थीं। इसमें जया बच्चन पिचकारी पकड़ी दिखाई दीं। ऐसा लग रहा था वे किसी पर निशाना साध रही हैं। ऐसे में फैंस कयास लगाने लगे कि बहू ऐश्वर्या भी परिवार के साथ है और जाहिर तौर पर सभी लोग साथ में होली मना रहे हैं।

Aishwarya Rai

मगर ऐसा था नहीं। जी हां! होली सेलिब्रेशन के बाद पता चला कि ऐश्वर्या राय ने परिवार के साथ होली नहीं मनाई। ऐश्वर्या की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं मगर इसमें दूर दूर तक सास ससुर और परिवार के अन्य लोग नहीं नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या के साथ बस उनकी बेटी आराध्या और पति नजर आ रहे हैं।

बताते चलें कि ऐश्वर्या राय ने इस बार की होली बेटी आराध्या के दोस्तों के परिवार के साथ मनाई। तस्वीर में अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे थे। इससे फैंस को साफ हो गया कि ऐश्वर्या ने सास-ससुर के साथ होली का त्योहार नहीं मनाया। इससे पहले फैंस कयास लगा रहे थे कि अमिताभ बच्चन के परिवार में सबकुछ ठीक हो गया है और कोई भी कलह नहीं है।

मगर ऐश्वर्या का सास ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों संग होली ना मनाना फैंस के मुताबिक इस बात की ओर इशारा करता है कि परिवार में कुछ तो गड़बड़ है। बता दें कि बीते लंबे समय से ऐश्वर्या और अभिषेक की तलाक की खबरें सामने आ रही हैं। फैंस भी परेशान हैं कि आखिर अमिताभ बच्चन जैसे इंसान के परिवार में ये सब क्यों हो रहा है। हालांकि, परिवार की ओर से इन खबरों पर कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+