तलाक की खबरों के बीच साथ दिखे ऐश्वर्या-अभिषेक, लेकिन फैंस को क्यों आया गुस्सा, बोले- 'देखकर दुख हो रहा है'
Aishwarya Rai Abhishek Bachchan: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में दुनियाभर की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। लेकिन इन सबके बीच जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो है बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय की। खबरें है कि इस वक्त ऐश्वर्या अब हमेशा के लिए अभिषेक बच्चन से अलग हो चुकी हैं।
अंबानी के फंक्शन में बच्चन परिवार के सभी सदस्य एकसाथ पहुंचे और मीडिया के सामने पोज भी दिए। लेकिन बहू ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अलग नजर आईं। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कयासबाजी लगाई जा रही है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक हो गया है।

इस बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जहां मीडिया के सामने कपल अलग-अलग नजर आ रहा था तो वहीं इस फोटो में दोनों एकसाथ दिखाई दिए। यहां तक कि बेटी आराध्या भी पापा के बगल बैठी दिख रही है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि यहां दूर-दूर बच्चन परिवार नजर नहीं आया।
वहीं कपल का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें सेंटर में अभिषेक बच्चन के बगल ऐश्वर्या राय बैठी हैं। वहीं उनके बगल में बेटी आराध्या बैठी हुईं हैं। जहां कुछ फैंस को इस वीडियो को देख राहत मिली तो वहीं कुछ फैंस का कहना है कि अभिषेक अपनी पत्नी को नजरअंदाज करने की कोशिश कर रहे हैं।
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, 'शुक्र है दोनों के बीच सब ठीक है।' एक ने लिखा, 'ऐसा लग रहा है कि अभिषेक ऐश्वर्या को पूरी तरह इग्नोर करने की कोशिश कर रहे हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं लग रहा है, कुछ तो गड़बड़ है।' एक ने लिखा, 'ये दोनों एक-दूसरे से बात नहीं कर रहे।' वहीं कुछ फैंस ने नोटिस किया कि बच्चन परिवार साथ में नहीं दिखा।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच अनबन की खबरें काफी समय से आ रही हैं। हालांकि हर बार दोनों ने मीडिया के सामने आकर इसे अफवाह साबित कर दिया। लेकिन बावजूद इसके एक्ट्रेस ना तो बच्चन परिवार के साथ नजर आती हैं और ना ही दोनों उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करती हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि जल्द ही अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय अलग हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications