सुहाना खान को प्रोटेक्ट करते दिखे अगस्त्य नंदा, वीडियो देख फैंस क्यों बोले-'इससे शादी मत करना'
Suhana Khan Agastya Nanda: शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाति अगस्त्य नंदा डेटिंग अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। इन खबरों को हवा तब मिली जब दोनों 'कॉल मी बे' की स्क्रीनिंग में साथ नजर आए।
सुहाना खान और अगस्त्य नंदा का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। 'कॉल मी बे' की स्क्रीनिंग में पहुंचे दोनों स्टारकिड्स ने फैंस का ध्यान खींचा। दोनों एक दूसरे के साथ खूब बातचीत करते हुए नजर आए। इस दौरान अगस्त्य एक जेंटलमेन की तरह सुहाना को भीड़ से बचाते हुए दिखे।

सोशल मीडिया पर अगस्त्य नंदा और सुहाना खान का वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार पूछ रहे हैं कि दोनों का रिश्ता क्या है। अगस्त्य नंदा और सुहाना खान के इस अंदाज ने फैंस का दिल ही जीत लिया है। लोग लगातार अगस्त्य नंदा और सुहाना खान को बेस्ट कपल ऑफ द टाउन बता रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस ने सुहाना को अगस्त्य से दूरी बनाने की सलाह दी।
अगस्त्य नंदा और सुहाना खान की वीडियो पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, सुहाना, बच्चन या नंदा फैमिली में शादी मत करना। अन्य यूजर ने लिखा, 'अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच पहले ही ठीक नहीं चल रहा और अब ये भी।' एक ने लिखा, 'बच्चन परिवार में शादी कभी मत करना।'
बता दें कि, सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म 'द आर्चीज' से की थी। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद से दोनों को कई बार साथ में पार्टी और तमाम इवेंट्स में देखा गया। हालांकि अब तक कपल ने डेटिंग अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया।
फिलहाल सुहाना खान अपने करियर पर फोकस कर रही हैं। सुहाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपने पिता शाहरुख खान के साथ फिल्म 'द किंग' में नजर आएंगी। ये पहली बार होगा जब पिता-बेटी की जोड़ी स्क्रीन पर नजर आएगी।












Click it and Unblock the Notifications