Evelyn Sharma ने फिर शेयर की Breastfeeding की तस्वीर, कहा- 'हर दिन, सब दिन'
नई दिल्ली, 16 मार्च। बॉलीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा अपने बिंदास अंदाज के लिए मशहूर हैं। इन दिनों मातृत्व का सुख ले रहीं एवलीन ने अपनी नन्हीं बेटी एवा को स्तनपान कराते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने अपनी इस तस्वीर के जरिए लोगों को Breastfeeding का महत्व समझाने की कोशिश की है।

Breastfeeding की तस्वीर
अपनी फोटो को शेयर करते हुए एवलिन ने कैप्शन लिखा है कि 'All day, every day. 👼🏻 #breastisbest' हालांकि वो इससे पहले भी Breastfeeding की एक फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं और तब उन्हें भारी ट्रोल का शिकार होना पड़ा था। जिस पर उन्होंने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब देते हुए कहा था कि 'ब्रेस्टफीडिंग की तस्वीरें संवेदनशीलता और ताकत को एक साथ दिखाती हैं।'

मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला....
उन्होंने आगे कहा था कि 'Breastfeeding कई बार यह मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला होता, मैंने फोटो शेयर करके breastfeeding कराने वाला मांओं को ये संदेश देने की कोशिश की थी कि वो इस प्रोसेस में अकेली नहीं हैं लेकिन कुछ लोगों ने इसे दूसरे ही सेंस में ले लिया।'
तो इसमें शरमाना क्यों है?
उन्होंने कहा था कि 'ब्रेस्टफीडिंग नैचुरल है और यह स्वस्थ चीजों में से एक है। तो इसमें शरमाना क्यों है?, जो लोग इसे ट्रोल कर रहे हैं उनकी अपनी सोच है, मैं ज्यादा इस बारे में सोचती नहीं।'

एवलिन ने तुषार भिंडी से शादी की है
एवलिन शर्मा ने 12 नवंबर 2021 को एक बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम एवा है। उन्होंने तुषार भिंडी से शादी की है। 12 जुलाई 1986 को जन्मी एवलिन शर्मा का जन्म जर्मनी के फ्रेंकफोर्ट में हुआ था। एवलीन की मां जर्मन और पापा इंडियन हैं। एवलिन को कॉलेज के दिनों से ही मॉडलिंग पसंद थी और उन्होंने कुछ सौंदर्य प्रसाधन की चीजों के लिए मॉडलिंग भी की थी। बॉलीवुड में उन्होंने 'फ्रॉम सिडनी विद लव' फिल्म से कदम रखा था लेकिन लोग उन्हें 'यारियां गर्ल' के रूप में पहचानते हैं।
स्तनपान है जरूरी?
स्तनपान हर बच्चे के लिए बहुत जरूरी है। जन्म के तुंरत बाद बच्चे को मां का ही दूथ पिलाना चाहिए। स्तनपान शिशु के लिए संरक्षण और संवर्धन का काम करता है क्योंकि मां के दूध वो सारे प्रतिरोधक गुण होते हैं, जो बच्चे को बाहरी वातावरण से लड़ने में मदद करते हैं। मां के दूध में लेक्टोफोर्मिन नामक तत्व पाया जाता है। बच्चे को जीवन के पहले छह महीने तक केवल स्तनपान ही कराना चाहिए। यह शिशु के जीवन के लिए जरूरी है, क्योंकि मां का दूध बच्चे को आसानी से पच जाता है।












Click it and Unblock the Notifications