Bigg Boss OTT 2 में 25 लाख जीतने के बाद भी फोन खरीदने को तरसे एल्विश यादव, सबके सामने बताया सच
Bigg Boss OTT 2 Elvish Yadav: 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतने के बाद से एल्विश यादव सुर्खियों में छाए हुए हैं। एल्विश यादव ने शो जीतने के बाद सबसे पहले अपने फैंस को अपना नया घर दिखाया था। आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन के विनर एल्विश यादव ने दुबई में अपना 8 करोड़ का आलीशान घर खरीदा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था लेकिन इस समय एल्विश यादव का एक दूसरा वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसमें वह रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर एक बड़ा खुलासा करते नजर आ रहे हैं।
एल्विश यादव ने बताया बिग बॉस का सच
आपको बता दें कि यूट्यूबर एल्विश यादव हाल ही में शहनाज गिल के 'देसी वाइब्स' शो में नजर आए हैं। इस शो में उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें बिग बॉस ओटीटी 2 में जीती गई राशि प्राप्त नहीं हुई है। एल्विश यादव ने शहनाज गिल के शो में कहा- सलमान खान के शो वालों ने मुझे प्राइज मनी वाले 25 लाख रुपए अभी तक नहीं दिए हैं। राव साहब उर्फ एल्विश यादव की ये बात सुनकर शहनाज गिल ने भी कैमरे पर कहा कि ये तो बहुत ही गलत बात है।

एल्विश ने कहा- अभी तक नहीं मिले 25 लाख रुपए
जानकारी के अनुसार 'बिग बॉस ओटीटी 2' जीतने के बाद सलमान खान के हाथों से एल्विश यादव को चमचमाती ट्रॉफी और 25 लाख रुपए का चेक मिला था। एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी और वही इस शो के विन भी बन गए। वहीं एल्विश के अच्छे दोस्त यूट्यूबर अभिषेक मल्हान शो के फर्स्ट रनर अप हुए थे।
'बिग बॉस मेकर्स ने 25 लाख रुपए नहीं दिए हैं'
वहीं शहनाज गिल के शो में सोशल मीडिया सेंसेशन और यूट्यूबर एल्विश यादव ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' के मेकर्स को लेकर बड़ा दावा किया है। दरअसल 'देसी वाइब्स' शो में शहनाज गिल ने एल्विश यादव से 'बिग बॉस ओटीटी 2' की जर्नी, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और कई चीजों को लेकर सवाल किया था। इस पर एल्विश ने कहा कि अभी तक उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 2' वालों ने प्राइज मनी के 25 लाख रुपए नहीं दिए हैं।
वाइल्ड कार्ड से शो में की थी एल्विश ने एंट्री
एल्विश यादव ने कहा- पहले मुझे लगता था कि ये नियम होता है कि 'बिग बॉस' वाले वाइल्ड कार्ड एंट्री को विनर नहीं बनाते हैं। जब मैं शो में आ रहा था तो मैंने 100 बार पूछा कि भाई, वोट मिलेंगे तो मैं जीत जाऊंगा न। मुझे डाउट था कि कहीं वोट आए और तब भी मैं न जीत पाया तो।
शहनाज गिल के शो में एल्विश ने किया बड़ा खुलासा
इसके बाद शहनाज गिल यूट्यूबर एल्विश को एकसाथ कई मोबाइल फोन रखने के लिए टांग खींचती हैं। शहनाज गिल कहती हैं- आप इतने सारे फोन रखते हैं तो अब अपना चौथा फोन कब खरीद रहे हैं। इस सवाल पर एल्विश यादव ने कहा कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें अभी तक पैसे नहीं दिए हैं। एल्विश ने कहा- मैं अपना चौथा फोन तब खरीदूंगा जब 'बिग बॉस ओटीटी 2' की प्राइज मनी वाले 25 लाख रुपए मुझे मिल जाएंगे।
एल्विश ने बताए अपने नए प्रोजेक्ट्स
एल्विश यादव की ये बात सुनकर शहनाज गिल भी हैरान हो जाती हैं और कहती हैं- क्या तुम्हें सही में अभी तक पैसे नहीं मिले। ये तो गलत बात है। शहनाज गिल के शो में एल्विश यादव ने बताया कि उन्हें टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस 17 के लिए भी अप्रोच किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications