Prabhas: 'श्रीराम' के बाद अब भगवान 'शिव' बनेंगे प्रभास, फिल्म 'कनप्पा' में नूपुर सेनन के साथ करेंगे रोमांस

Prabhas Kannappa: फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभु श्रीराम का किरदार निभाने वाले साउथ के फेमस एक्टर प्रभास अब एक बार फिर से भगवान के रोल में दिखाई देंगे। खबर है कि प्रभास अब जल्द ही भगवान शिव के रूप में बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद साउथ के मशहूर एक्टर प्रभास अब एक हिट मूवी के लिए तरस रहे हैं। उनकी बैक-टू-बैक तीन फिल्में 'साहो', 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' फ्लॉप साबित हुई हैं। लेकिन अब वह फिर से अपनी नई फिल्म की तैयारियों में जुट गए हैं।

भगवान शिव के रूप में दिखाई देंगे प्रभास
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार प्रभास स्क्रीन पर भगवान शिव के रूप में दिखाई देने वाले हैं। प्रभास की नई फिल्म का नाम 'कनप्पा-ए ट्रू एपिक इंडियन टेल' रखा गया है। इस फिल्म के डायरेक्टर विष्णु मांचू हैं। खबर है कि प्रभास के साथ इस बार कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन स्क्रीन पर रोमांस करती नजर आएंगी।

prabhas

प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार प्रभास की अपकमिंग दो बड़ी फिल्में, 'सालार' और 'कल्कि 2898 एडी' के रिलीज होने का लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास की आने वाली फिल्म 'सालार' को साउथ की ब्लॉकबस्टर मूवीज'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' के डायरेक्टर प्रशांत नील ने बनाया है। वहीं फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के डायरेक्टर नाग अश्विन हैं।

प्रभास की नई फिल्म 'कनप्पा' का ऐलान
हाल ही में साउथ के मशहूर निर्देशक विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर प्रभास की नई फिल्म का ऐलान किया है। उन्होंने ट्विटर पर लोगों को इस नई फिल्म की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने 'हर हर महादेव' लिखकर इस फिल्म की खबर को कंफर्म भी किया है।

विष्णु मांचू की फिल्म है 'कनप्पा'
दूसरी तरफ फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने ट्वीट करते हुए लिखा है- ब्रेकिंग: एक भरोसेमंद सूत्र ने बताया है कि रेबेल स्टार प्रभास, एक्टर विष्णु मांचू के ड्रीम प्रोजेक्ट 'कनप्पा- ए ट्रू एपिक इंडियन टेल' में अहम किरदार निभाएंगे। रमेश बाला के इस ट्वीट को विष्णु मांचू ने री-ट्वीट करते हुए लिखा है- हर हर महादेव। #कनप्पा।

प्रभास के साथ दिखाई देंगी नुपूर सेनन
आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म 'कन्नप्पा' के लिए एक पूजा समारोह का आयोजन किया गया था। कथित तौर पर प्रभास इस नए प्रोजेक्ट में भगवान शिव की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+