संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' के बाद दीपिका पादुकोण को मिला एक और तगड़ा झटका, इस फिल्म से हुई छुट्टी
Deepika Padukone Kalki 2: दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की वजह से चर्चा में हैं। बीते दिनों वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में थीं। अब उनके करियर की एक और बड़ी खबर सामने आई है। डायेरक्टर नाग अश्विन की बहुचर्चित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल यानी 'कल्कि 2' से दीपिका पादुकोण को बाहर कर दिया गया है।
फिल्म के मेकर्स, वैजयंती फिल्म्स, ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी है। इसमें ये भी बताया गया कि फिल्म से बाहर करने का कारण क्या है?

वैजयंती फिल्म्स ने अपनी पोस्ट में लिखा, "यह ऑफिशियली रूप से अनाउंस किया जाता है कि दीपिका पादुकोण Kalki 2898AD के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। हमने काफी विचार-विमर्श के बाद, अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम ये साझेदारी नहीं कर पाए। Kalki 2898 AD जैसी फिल्म उस प्रतिबद्धता और उससे भी कहीं अधिक की हकदार हैं। हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।"
इस फिल्म से बाहर होने का कारण दीपिका की निजी जिंदगी से जुड़ा बताया जा रहा है। दीपिका पादुकोण कुछ दिनों पहले ही मां बनी हैं। इन दिनों उनकी बेटी अभी बहुत छोटी हैं र वो उनका ध्यान रखना चाहती हैं। दीपिका शूटिंग के लिए एक दिन में सिर्फ आठ घंटे तक शूट करने का फैसला किया है। इसी वजह से उन्हें कई बड़ी फिल्मों से हटाया जा रहा है। बीते दिनों उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से भी निकाला गया है। अब कल्कि 2 से दीपिका के निकलने के बाद कौन फिल्म में आता है ये देखने वाली बात होगी।
बता दें, 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण ने कल्कि की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे एक्टर्स नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications