आशु रेड्डी के पैरों को चूमने के बाद कैसा लगा? डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया पोस्ट, कुत्ते जैसा अहसास

हाल ही में रामगोपाल वर्मा और आशु रेड्डी के वीडियो पर लोगों ने जमकर गुस्सा निकाला था। अब डायरेक्टर ने एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसे देखकर लोग उन्हें घटिया कह रहे हैं।

Ram Gopal Varma

अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के लिए आशु रेड्डी के पैर चूमने वाले राम गोपाल वर्मा जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले ही आशु रेड्डी के पैर चाटने को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा चुका है। वीडियो देखकर लोग बुरी तरह से गुस्साए हुए हैं। लोगों का कहना है कि अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन लगता नहीं कि डायरेक्टर को इन सब बातों से जरा भी फर्क पड़ता होगा। अब एक नए ट्वीट में उन्होंने बताया कि आशु रेड्डी के पैर चाटने के बाद उन्हें कुत्ते जैसा महसूस हुआ। डायरेक्टर ने खुद अपनी तुलना एक कुत्ते से की है। ऐसे में पहले ही विवादों में घिरे राम गोपाल वर्मा का नया ट्वीट भी अब जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

वायरल हुआ RGV का वीडियो

वायरल हुआ RGV का वीडियो

बीते दिनों राम गोपाल वर्मा आशु रेड्डी से काफी सारे मुद्दों पर बातचीत करते दिखे। इनमें सेक्स और रोमांस भी शामिल था। तभी डायरेक्टर एक्ट्रेस के पैरों को चूमने लगते हैं और ना सिर्फ चूमने बल्कि उनके पैरों का अंगुलियों को चाटने लगते हैं। ये तस्वीरें खुद आशु रेड्डी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसके बाद जमकर बवाल मचा था।

राम गोपाल वर्मा ने की कुत्ते से तुलना

लेकिन राम गोपाल वर्मा यहीं तक नहीं थमे। अब वायरल हो रहे अपने और आशु के वीडियो और अपनी हरकत को लेकर उनका एक और ट्वीट खूब वायरल हो रहा है। डायरेक्टर ने बताया कि आशु रेड्डी के पैरों में बैठकर जो कुछ भी उन्होंने किया, वो कुत्ते से सीखा।

'अप्सरा रानी का कुत्ता'

'अप्सरा रानी का कुत्ता'

ट्वीट में देखा जा सकता है कि वे बता रहे हैं कि आशु रेड्डी के पैरों में बैठकर उन्होंने जो खतरनाक फीलिंग महसूस की, वो उन्होंने @_apsara_rani के कुत्ते से सीखा, जिसके इंस्टा यहां लगाया है। इसके बाद उन्होंने कुत्ते और अप्सरा रानी की एक फोटो भी शेयर की और कैप्शन लिखा कि मैं सबसे बड़ा खतरनाक हूं। खबरदार जो मेरी अप्सरा रानी को हाथ लगाया. जहां काटूंगा तुम लोग जानते भी नहीं।

फिल्म 'डेंजरस' के लिए किया ड्रामा

फिल्म 'डेंजरस' के लिए किया ड्रामा

पहले से ही आरजीवी को लेकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ था। अब जिस 'डेंजरस' फिल्म के लिए उन्होंने ये पूरा का पूरा ड्रामा किया, उसे ही लोग घटिया बता रहे हैं। बताते चलें कि फिल्म में अप्सरा रानी और नैना गांगुली लेस्बियन के किरदार में थे।

RGV ने शेयर की एक और तस्वीर

डायरेक्टर ने अभिनेत्री नैना गांगुली के साथ भी एक फोटो शेयर की। बॉडीसूट में अभिनेत्री की तस्वीर पोस्ट कर आरजीवी ने कहा कि एक और खतरनाक लड़की के साथ। इससे पहले के वीडियो की बात करें, तो लोगों ने डायरेक्टर के रवैये को घटिया पब्लिसिटी स्टंट बताया है। वैसे ये पहली बार नहीं है, जब राम गोपाल वर्मा सुर्खियों में रहे हों, इससे पहले भी विवादों से उनका नाम जुड़ता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+