Covid-19: बॉलीवुड पर फिर मंडराया कोरोना का कहर, Shahrukh Khan भी हुए कोरोना संक्रमित
मुंबई में इन दिनों कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बीच बॉलीवुड जगत में भी कोरोना कईं बड़े सितारों को अपनी चपेट में ले रहा है। बता दें कि, शाहरुख खान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
मुंबई, 5 जून: देश में कोरोना की लहर एक बाद फिर दस्तक दे रही है। वहीं अब बॉलीवुड में भी एक के बाद एक लगातार बड़ी-बड़ी हस्तियां कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को कार्तिक आर्यन ने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। वहीं रविवार को जानकारी मिली की कैटरीना कैफ भी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। इस बीच अब बॉलिवुड के किंग शाहरुख खान के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है।

इन सितारों को भी हुआ कोरोना
शाहरुख खान ने कोरोना टेस्ट कराने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले शनिवार को कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। बता दें कि, यही वजह है जिसके कारण कार्तिक आर्यन आईफा अवॉर्ड्स में शामिल नहीं हुए। इसके बाद आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली। जिसके बाद मुंबई में कोविड 19 के मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बीएमसी ने के-वेस्ट वार्ड में फिल्म स्टूडियो को पार्टियां नहीं करने का निर्देश जारी किया।
शाहरुख खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लंबे समय बाद फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। अब वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा एक्टर ने अपनी आगामी फिल्म जवान का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उनकी ये फिल्म अगले साल 2023 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications