हिमांशी खुराना के बाद अब आसिम रियाज ने ब्रेकअप को लेकर कही ये बात, बोले- हां, सच में हम दोनों.....
Asim Riaz Confirm Breakup: इस समय कश्मीरी मॉडल और एक्टर आसिम रियाज और उनकी गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि आसिम रियाज और हिमांशी खुराना ने एक दूसरे को 4 साल तक डेट करने के बाद अब ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने अपने इस रिलेशनशिप को अब खत्म कर लिया है। पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद इस बात की जानकारी दी थी। वहीं अब आसिम रियाज ने भी ब्रेकअप की बात को कन्फर्म कर दिया है और फैंस से उनकी प्राइवेसी को बनाए रखने की रिक्वेस्ट की है।
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का ब्रेकअप
आपको बता दें कि हिमांशी खुराना ने अपने और आसिम रियाज की चैट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए अपने ब्रेकअप की असल वजह लोगों को बताई थी। हिमांशी खुराना ने अलग होने के फैसले के पीछे धार्मिक मतभेदों को मुख्य कारण बताया था। हिमांशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में आसिम रियाज और अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था- हम अब साथ नहीं हैं। हमने जो भी समय साथ बिताया है वह बहुत अच्छा रहा है, लेकिन अब हमारा साथ खत्म हो गया है। हमारे रिश्ते का सफर बहुत अच्छा रहा और हम अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।

आसिम रियाज ने ब्रेकअप को लेकर कही ये बात
वहीं अब आसिम रियाज ने अपनी इंस्टास्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा है- हां सच में हम दोनों अपनी-अपनी धार्मिक मान्यताओं के लिए अपने प्यार की कुर्बानी देने के लिए राजी हुए हैं। हम दोनों 30+ हैं और हमें ये मच्योर डिसिजन लेने का पूरा हक है और हमने ऐसा किया। हमने अपनी पर्सनल जर्नी को कबूल करते हुए सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है।
'हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें'
आसिम रियाज ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- हिमांशी और मेरे अलग रास्तों के लिए इज्जत करें और हां वाकई में मैंने उससे हमारे अलग होने की असली वजह लिखने के लिए कहा था। हमारी प्राइवेसी की इज्जत करें। आपको बता दें कि इससे पहले हिमांशी ने अपने ट्विटर (एक्स) हैंडल पर अपने और आसिम की चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें आसिम ने हिमांशी सह कहा था कि वे दुनिया को अपने ब्रेकअप की असल वजह ही बताएं। इसके बाद हिमांशी ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था।
'बिग बॉस 13' से शुरू हुई थी आसिम-हिमांशी की लव स्टोरी
जानकारी के अनुसासर हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की लव स्टोरी टीवी के फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' के घर से शुरू हुई थी। दोनों पहली बार बिग बॉस के घर में मिले थे। दोनों ने सबके सामने नेशनल टेलीविजन पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों ने 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया। उन्होंने शो के बाद कई म्यूजिक वीडियोज में भी साथ काम किया है। बिग बॉस के घर में रहने के दौरान हिमांशी ने आसिम के लिए ही अपने बॉयफ्रेंड से अपना 9 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया था।












Click it and Unblock the Notifications