Dhaakad के फ्लॉप होने पर पहली बार कंगना ने दी प्रतिक्रिया, मुझे अभी भी उम्मीदें हैं...
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘धाकड़’ के फ्लॉप होने पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है।
मुंबई, 6 जून: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'धाकड़' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिटी। कंगना की फिल्म कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी स्टारर 'भूल भुलैया 2' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। एक ओर कार्तिक की फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला, तो वहीं दूसरी ओर कंगना की 'धाकड़' बुरी तरीके से पिट गई। कंगना को फिल्म के इतनी बुरी तरह से फ्लॉप होने पर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। इस बीच कंगना से फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने पर खूब सवाल हुए। ऐसे में कंगना ने पहली बार अपनी फिल्म के फ्लॉप होने पर प्रतिक्रिया दी है और ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
फिल्म के बुरी तरह से पिटने के बाद कंगना को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। ऐसे में कंगना ने फिल्म 'धाकड़' को लेकर पहली बार अपनी राय रखी है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिये एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी बीती फिल्में जबरदस्त हिट रही थीं और एक फिल्म के फ्लॉप हो जाने से उनका मनोबल नहीं टूटने वाला।

पोस्ट में क्या लिखा?
अपनी पोस्ट में कंगना ने लिखा, '2019 में मैंने मणिकर्णिका दी, 160 करोड़ की सुपरहिट फिल्म। 2020 कोरोना का साल था। 2021 में मेरे करियर की सबसे बड़ी फिल्म थलाइवी ओटीटी पर रिलीज हुई और सफल रही।' कंगना ने आगे लिखा, 'मुझे काफी नेगेटिविटी नजर आ रही है, लेकिन 2022 ब्लॉकबस्टर रहा है, लॉकअप की होस्टिंग के साथ। अभी ये साल खत्म नहीं हुआ है। इससे मुझे काफी उम्मीदें हैं।'

20 मई को रिलीज हुई फिल्म
बताते चलें कि कंगना की 'धाकड़' 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसका क्लैश कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' से हुआ था। जहां कार्तिक आर्यन की फिल्म ने जबरस्त कमाई की, और ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई, वहीं कंगना की फिल्म को दर्शक भी नहीं मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications