'मेरी ब्रा...' बयान के बाद अब श्वेता तिवारी ने हेटर्स को कहा-'तेरे बाप का क्या जाता है', जानिए क्यों?

नई दिल्ली, 27 अप्रैल। टीवी और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सेक्सी अभिनेत्रियों में शामिल श्वेता तिवारी एक बार फिर से अपनी एक खाास पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में 'भगवान हमारी ब्रा की साइज ले रहे थे' कहकर विवादों में आईं श्वेता तिवारी इस बार अपनी धांसू पोस्ट के कारण लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हैं।

'तेरे बाप का क्या जाता है'

'तेरे बाप का क्या जाता है'

दरअसल श्वेता ने अपनी हंसती हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं वो भी मजेदार कैप्शन के साथ, जिसमें उन्होंने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है। दरअसल श्वेता ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 'वे' कहते हैं- 'इतना क्या हंस रही है...हम कहते हैं...तेरे बाप का क्या जाता है'।

श्वेता हद से ज्यादा हसीन नजर आ रही हैं

श्वेता हद से ज्यादा हसीन नजर आ रही हैं

इसमें कोई शक नहीं कि तस्वीरों में श्वेता हद से ज्यादा हसीन नजर आ रही हैं। श्वेता की तस्वीर और कैप्शन को उनके फैंस जबरदस्त ढंग से लाइक कर रहे हैं और बहुत सारे कमेंट कर रहे हैं। तस्वीरों में श्वेता सिंपल लेकिन अटरेक्टिव ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और उनके बाल खुले हुए हैं। उनकी तस्वीरों को देखकर कोई नहीं कहेगा कि श्वेता दो बच्चों की मां हैं

Twitter के नए मालिक एलन मस्क की लवस्टोरी एक Tweet से ही शुरू हुई थी

श्वेता तिवारी का वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा

श्वेता तिवारी का वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा

गौरतलब है कि एकता कपूर के हिट शो 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा बनकर लोगों के दिलों पर राज करने वाली श्वेता तिवारी का वैवाहिक जीवन सुखद नहीं रहा। उन्होंने दो बार शादी की और दोनों ही बार उनकी शादी टूट गई। श्वेता ने पहली शादी एक्टर राजा चौधरी से साल 1998 में शादी की थी और साल 2000 में पलक का जन्म हुआ था लेकिन साल 2007 में दोनों का तलाक हो गया क्योंकि श्वेता ने राज चौधरी पर घरेलू हिंसा और शराब पीकर मारने-पीटने का आरोप लगाया था। बेटी की कस्टडी भी उन्हें ही मिली थी, तब से ही पलक उनके पास है।

वायरल हुई श्वेता तिवारी की पोस्ट

इस तलाक के करीब तीन साल बाद उनकी लाइफ में एक्टर अभिनव कोहली की एंट्री हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन श्वेता ने उनसे शादी का फैसला अपनी बेटी और मां के कहने पर ही किया और इसके बाद साल 2013 में श्वेता ने अभिनव से शादी कर ली। साल 2016 में श्वेता ने अपने और अभिनव के बेटे को जन्म दिया लेकिन बेटे के जन्म के बाद साल 2017 से दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई और साल 2019 में श्वेता ने अपने दूसरे पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया, तब से ही श्वेता और अभिनव दोनों साथ नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+