'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर निकलते ही अरमान मलिक ने दूसरी पत्नी को लेकर दी ये Good News, जानें क्या है बात
Bigg Boss 18 Kritika Malik: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के खत्म होते ही अब टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 18 की चर्चा होने लगी है। बिग बॉस 18 इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट्स के नाम धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं।
सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर
आपको बता दें कि सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर बनी हैं और नैजी शो के रनर अप रहे हैं। वहीं बिग बॉस ओटीटी 3 के खत्म होते ही लोग बिग बॉस 18 की बातें करने लगे हैं। कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

कृतिका मलिक को 'बिग बॉस 18' का मिला ऑफर
इसी बीच बिग बॉस ओटीटी 3 के एक्स कंटेस्टेंट यूट्यूबर अरमान मलिक का दावा है कि उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को 'बिग बॉस 18' का ऑफर आया है और वह इस शो में जा रही हैं। अरमान मलिक ने कहा है कि उनीक पत्नी कृतिका इस शो में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
कृतिका मलिक का वीडियो हुआ वायरल
एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक पोस्टर्स लगाने के लिए कह रही हैं। वह कहती हैं- गोलू (कृतिका मलिक) बिग बॉस 18 में जा रही है। तभी कृतिका मलिक कहती हैं- कोई शोर शराबा नहीं होगा क्या।
वीडियो में झूमने लगीं कृतिका मलिक
कृतिका मलिक के इतनी सी बात पर पायल और बच्चे सभी खुशी से झूमने लगते हैं और गाना गाने लगते हैं। इसके बाद कृतिका भी बहुत खुश हो जाती हैं और वह भी सभी के साथ मिलकर झूमने लगती हैं और खूब मस्ती करती हैं।
वीडियो आते ही ट्रोल हुईं कृतिका मलिक
कृतिका मलिक 'बिग बॉस 18' में जा रही हैं या नहीं, इस बात की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। टेली चक्कर के वायरल वीडियो के जरिए इस बात की जानकारी सामने आ रही है। फिलहाल इस बात का खुलासा खुद मलिक परिवार ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है।
लोगों ने कमेंट कर कही ऐसी बात
जब से इस बात की घोषणा हुई है, तब से सोशल मीडिया पर यूट्यूबर अरमान मलिक को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- अगर ये शो में आ गई तो हम इसे नहीं देखेंगे। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- बिग बॉस 18 को बॉयकॉट करेंगे। एक यूजर ने लिखा है- न इसने बिग बॉस ओटीटी 3 में कुछ किया और न ही बिग बॉस 18 में करेगी।
बिग बॉस 18 में ये कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर
आपको बता दें कि बिग बॉस 18 में शामिल होने वाले कुछ और कंटेस्टेंट्स के नामों की खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि इस शो में शोएब इब्राहिम, दिग्विजय राठी, आंचल साहू और अर्जुन बिजलानी नजर आने वाले है। हालांकि अभी किसी के भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications