बिना कपड़ों के दिखाई देने के बाद अब विजय देवरकोंडा ने अनन्या पांडे को बैठाया गोद में, किया ऐसा काम

फिल्म 'लाइगर' के नए पोस्टर में विजय देवरकोंडा ने फिल्म की लीड हीरोइन अनन्या पांडे को अपनी गोद में बैठा लिया है और कुछ इस तरह का काम कर रहे हैं।

मुंबई, 7 जुलाईः साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्म 'लाइगर' का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म आगामी 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे नजर आएंगी। अभी कुछ दिनों पहले ही फिल्म 'लाइगर' का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म के पोस्टर में लीड हीरो विजय देवरकोंडा बिना कपड़ों के दिखाई दे रहे थें। उन्होंने अपने हाथों में गुलाब के फूलों का एक गुलदस्ता पकड़ रखा था और शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। फिल्म के पहले पोस्टर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था और अब फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया गया है। इस नए पोस्टर में विजय ने फिल्म की लीड हीरोइन अनन्या पांडे को अपनी गोद में बैठा लिया है और कुछ इस तरह का काम कर रहे हैं।

लाइगर का नया पोस्टर रिलीज

लाइगर का नया पोस्टर रिलीज

आपको बता दें कि साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। एक तरफ जहां फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म के निर्माता हर दूसरे दिन लोगों के उत्साह के स्तर को बढ़ाने में लगे हैं। ऐसे में विजय देवरकोंडा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का एक और नया पोस्टर शेयर किया है जिसे देख उनके फैंस एक्साइटेड हो गए हैं।

सीटी बजाना सीख रही हैं अनन्या पांडे

विजय देवरकोंडा के शेयर करने के बाद से ही फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के नए पोस्टर में विजय के साथ अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। दोनों का अंदाज पोस्टर में देखते ही बन रहा है। फिल्म के इस नए पोस्टर में विजय देवरकोंडा ने अनन्या पांडे को अपनी गोद में बैठा रखा है और अनन्या को सीटी बजाना सीखा रहे हैं।

फैंस को भा रहा है विजय का लुक

फैंस को भा रहा है विजय का लुक

फिल्म के इस नए पोस्टर में जहां विजय देवरकोंडा ने सफेद फर कॉलर वाला लाल कोट पहना है, तो वहीं अनन्या काले रंग की ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। लोग इस नए पोस्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों को इस पोस्टर में विजय और अनन्या दोनों का लुक बहुत ही पसंद आ रहा है। लोग जमकर इस पोस्टर पर कमेंट्स कर रहे हैं।

8 जुलाई को रिलीज होगा टीजर

आपको बता दें कि यह पोस्टर फिल्म 'लाइगर' के नए गाने 'अकड़ी पकड़ी' का है। फिल्म के नए पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में विजय देवरकोंडा ने लिखा है- ये गाना 11 जुलाई को जारी किया जाएगा, जबकि फिल्म का टीजर 8 जुलाई को रिलीज होगा। विजय देवरकोंडा ने फिल्म का ये नया पोस्टर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।

फिल्म के पहले पोस्टर ने मचाई थी धूम

फिल्म के पहले पोस्टर ने मचाई थी धूम

लोग फिल्म के इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं। पोस्टर पर कई फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा है- इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। विजय देवरकोंडा साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर हैं। उन्होंने कई तेलुगू हिट मूवीज में काम किया है। उनकी सुपरहिट फिल्मों में 'अर्जुन रेड्डी' और 'गीता गोविंदम' शामिल हैं। फिल्म 'लाइगर' से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने फिल्म लाइगर के पहले पोस्टर की खूब तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+