Viral Video: आखिर क्यों एयरपोर्ट पर भागती नजर आईं आलिया भट्ट? वीडियो हुआ वायरल

करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के सेट की एक वीडियो आलिया भट्ट का वायरल हो रहा है। जिसमें वह एयरपोर्ट ट्रॉली को लेकर भागते हुए नजर आ रही हैं।

मुंबई, 4 मई:बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट पर रहती हैं। साथ ही उनकी तस्वीरों को फैंस का भी प्यार मिलता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो काफी ट्रेंड कर रही है। जिसमें वह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे के अंदर अपने लगेज ट्रॉली के साथ भागते हुए नजर आ रही हैं। लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल कर दिया।

लीक हुआ आलिया का वीडियो
आपको बता दें कि, अभिनेत्री आलिया भट्ट रविवार को अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग कर रही थी। इस दौरान दिल्ली के (IGI) हवाई अड्डे में उनके भागने का वीडियो फैंस ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। आलिया को इस तरह भागते हुए देख आसपास मौजूदा यात्री भी हैरान रह गए। बता दें कि, वीडियो के एक शॉट में करण जौहर भी नजर आ रहे हैं। बात करें अगर आलिया भट्ट के लुक की तो, ने इस वीडियो में पूरी तरह से काले रंग की ड्रेस पहनी थी। इसके साथ ही उन्होंने ड्रेस से मैचिंग बूट्स भी पहने हुए थे। जिसमें उनका काफी डिसेंट लुक नजर आ रहा है।

Alia Bhatt Viral Video

कब रिलीज होगी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'?
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर से शादी करने के कुछ ही दिनों बाद अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शुटिंग शुरू कर दी थी। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आएंगे। साथ ही जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी भी होंगे। इस फिल्म को रिलीज होने की तारीख भी सामने आ गई है। जानकारी के मुताबिक यह फिल्म, अगले साल 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। खास बात यह है कि, करण जौहर लंबे समय बात इस फिल्म डॉयरेक्ट करेंगे। साथ ही रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने इससे पहले फिल्म गली बॉय में साथ काम किया था और ये उनकी साथ में दूसरी फिल्म होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+