ऐश्वर्या राय के बाद सलमान खान की जिंदगी को कैटरीना कैफ ने बनाया था रंगीन, लेकिन फिर दिया ऐसा धोखा कि.....
Salman Khan and Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है। लोगों को पता है कि इनकी लव स्टोरी का दी एंड बहुत ही दर्दनाक हुआ था।
ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ब्रेकअप
कहा जाता है कि साल 2001 में ऐश्वर्या राय और सलमान खान का ब्रेकअप हो गया था जिसके बाद एक्टर एकदम टूट गए थे। हालांकि बाद में उन्होंने खुद को संभाला और अपने करियर में आगे बढ़े। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप होने के कुछ समय बाद तक सलमान खान ने अपने दिल में किसी भी लड़की को जगह नहीं दी थी लेकिन बाद में इस दिल में कैटरीना कैफ की एंट्री हुई थी।

सलमान खान की लाइफ में कैटरीना की एंट्री
कैटरीना कैफ ने बताया था कि जब वह 18 साल की थीं तब वह पहली बार सलमान खान से मिली थीं। पहली ही नजर में कैटरीना को सलमान खान काफी अच्छे लगने लगे थे। आपोक बता दें कि कैटरीना कैफ एक्टर सलमान खान से 18 साल छोटी हैं लेकिन इसके बावजूद दोनों ने करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।
रणबीर कपूर के लिए सलमान को दिया था धोखा
कहा जाता है कि साल 2009 में कैटरीना कैफ ने सलमान खान से ब्रेकअप कर लिया था। कई रिपोर्ट्स में तो दावा किया गया है कि कैटरीना कैफ का रणबीर कपूर के साथ अफेयर चलने लगा था जिसके चलते उन्होंने सलमान खान को धोखा दे दिया था।
कैटरीना कैफ से नाराज हो गए थे सलमान खान
वहीं कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान काफी परेशान रहने लगे थे। वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना और उनके कथित बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर से नाराज हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ को इग्नोर करने लगे थे।
'खान' बनने का मौका गवां दिया
वहीं साल 2024 में सलमान खान ने उनकी बहन अर्पिता खान और आयुषा शर्मा के प्री-वेडिंग फंक्शन में मौजूद कैटरीना को 'कपूर' कहकर संबोधित किया था। दरअसल कैटरीना कैफ उस समय रणबीर कपूर को डेट कर रही थीं। इतान ही नहीं सलमान खान ने कैटरीना को चिढ़ाते हुए कहा था कि उन्होंने 'खान' बनने का मौका गवां दिया है।
कैटरीना ने विक्की कौशल से कर ली है शादी
इस घटना के बाद से सलमान खान एक्टर रणबीर कपूर से बात नहीं करते हैं लेकिन वह कई फिल्मों में कैटरीना कैफ के साथ काम करते नजर आए हैं। दर्शकों को भी इनकी जोड़ी काफी पसंद आती है। वहीं कैटरीना कैफ ने साल 2021 में बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल से शादी कर ली है जबकि उनके एक्स बॉयफ्रेंड सलमान खान अभी भी कुंवारे हैं।












Click it and Unblock the Notifications