शादी के 7 साल बाद बिपाशा बसु ने खोला अपनी शादी का राज, सरेआम बताया करण सिंह ग्रोवर को क्यों बनाया पति
Bipasha Basu Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने नवंबर 2022 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। बेटी देवी के जन्म के बाद से बिपाशा बसु और उनके पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपने पैरेंटहुड को जमकर इन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही कपल ने अपनी लाडली बेटी देवी का पहला जन्मदिन मनाया है। वहीं दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाते रहते हैं। इसी बीच बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बिपाशा बसु ने खोला करण से शादी का राज
इस वीडियो में पैपराजी बिपाशा बसु से पूछते हैं कि आपको फिल्म फाइटर का टीजर कैसा लगा? इस पर बिपाशा कहती हैं- फिल्म के टीजर में सभी हॉट लग रहे हैं। करण तो पहले से ही हॉट हैं, वरना मैं उनसे शादी ही क्यों करती। ये बोलते ही बिपाशा बसु हंस पड़ती हैं और बड़े प्यार से अपने पति को पैंपर करने लगती हैं।

2016 में हुई थी बिपाशा-करण की शादी
सोशल मीडिया पर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कपल के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इस जोड़े पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी। ये करण सिंह ग्रोवर की तीसरी शादी है।
बेटी देवी के दिल में हैं दो छेद
वहीं शादी के 6 साल बाद इस कपल के घर पर एक नन्ही परी ने जन्म लिया, जिनका नाम उन्होंने देवी रखा है। कपल अक्सर अपनी बेटी पर प्यार बरसाते नजर आते हैं। जानकारी के अनुसार देवी के जन्म के 3 महीने बाद कपल को पता चला था कि उनकी बेटी के दिल में छेद है। इसके बाद दोनों बुरी तरह से टूट गए थे। हालांकि बिपाशा ने बता था कि उनके बेटी के बड़े होते ही इसका इलाज किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications