जानें कब हुआ था जाह्नवी कपूर का जन्म, श्रीदेवी की प्रेग्नेंसी की सच्चाई खुलते ही सामने आई ये बड़ी बात
Sridevi and Janhvi Kapoor: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक श्रीदेवी ने साल 2018 में अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से श्रीदेवी की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में श्रीदेवी की मौत का कारण एक्सिडेंटल ड्राउनिंग बताया गया था। आपको बता दें कि अक्सर श्रीदेवी की पहली प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। कहा जाता है कि शादी से पहले ही श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थीं। वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि श्रीदेवी ने शादी से पहले ही जाह्नवी को जन्म दे दिया था। हालांकि अब 26 साल बाद जाकर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने पत्नी की पहली प्रेग्नेंसी और जाह्नवी कपूर के जन्म को लेकर सारी सच्चाई लोगों के सामने रखी है।
1996 में श्रीदेवी और बोनी कपूर ने कर ली थी शादी
बोनी कपूर ने यूट्यूबर रोहन दुआ के साथ बात करते हुए अपनी जिंदगी की कई पर्सनल राज खोले हैं। उन्होंने कई सारी पुरानी बातों पर अपना रिएक्शन भी दिया जो लंबे वक्त से उनके फैंस जानना चाहते थे। इंटरव्यू में बोनी कपूर ने बताया- मेरी दूसरी शादी श्रीदेवी के साथ साल 1996 में शिरडी में हो गई थी। ये शादी हमने सबसे छुपके की थी। हमने 2 जून 1996 में शादी कर ली थी। ये बात हमने किसी को नहीं बताई। हम शादी करने के बाद भी अलग अलग रहते थे ताकि लोगों को हम पर शक न हो।

लोगों के लिए दोबारा करनी पड़ी थी शादी
बोनी कपूर ने आगे कहा- हमने एक दूसरे से कई सारे वादे किए थे। हमने शादी के बाद अपनी पहली रात शिरडी में ही बिताई थी। उस समय श्रीदेवी प्रेग्नेंट नहीं थी। ये सब झठी बात है कि शादी से पहले ही श्रीदेवी प्रेग्नेंट हो गई थी। हालांकि जब जनवरी 1997 में श्रीदेवी का बेबी बंप दिखने लगा और उनकी प्रेग्नेंसी की बात सामने आने लगी तो हमें अपनी शादी को सार्वजनिक करना पड़ा। हमें लोगों को बताना पड़ा की हम शादीशुदा कपल हैं।
मार्च 1997 में हुआ था जाह्नवी कपूर का जन्म
बोनी कपूर ने कहा- ऐसे में मैंने और श्रीदेवी ने जनवरी 1997 में सार्वजनिक रूप से फिर से शादी की थी। इसके बाद मार्च 1997 में जाह्नवी का जन्म हो गया था। यही वजह है कि कई लोग ये मानते हैं कि श्रीदेवी मुझसे शादी करने से पहले ही जाह्नवी के साथ गर्भवती थीं जबकि ऐसा ऐसा कुछ भी नहीं था। हमारी शादी बहुत पहले ही हो चुकी थी। आपको बता दें कि 6 मार्च 1997 में श्रीदेवी ने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म दिया था। फिलहाल जाह्नवी 26 साल की हो चुकी हैं। इसके साथ ही वह बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications