आदित्य नारायण ने क्यों किया 'सारेगामापा...' से रिटायरमेंट का ऐलान? इंस्टाग्राम पर लिखी भावुक पोस्ट
मुंबई, 08 मार्च। गायक और एंकर आदित्य नारायण हाल ही में एक बच्ची के पिता बने हैं। खुद आदित्य ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। आदित्य के फैंस ने उन्हें पिता बनने पर बधाई दी। लेकिन अब आदित्य ने अपने फैंस को एक और चौंकाने वाली खबर दी है। सिंगिंग रिएलिटी शो सारेगामापा काफी लोकप्रिय शो है, जिसे पिछले कई साल से आदित्य होस्त करते आ रहे हैं,लेकिन पिता बनने के बाद आदित्य ने शो से रिटायर होने का ऐलान कर दिया है। आदित्य ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की है।

अब नहीं दिखेंगे सारेगामापा के सेट पर
आदित्य नारायण ने ऐलान किया है कि अब वह सारेगामापा शो का हिस्सा नहीं होंगे। इस शो से आदित्य पिछले 9 साल से जुड़े हैं, लेकिन अब वह आखिरकार इससे अलग हो रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर किया है जोकि इस शो में आदित्य की होस्टिंग की ही तस्वीर है। शो से रियाटर होने के बाद आदित्य ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट भी लिखी है। पोस्ट के जरिए आदित्य ने अपने फैंस से दिल की बात शेयर की है।

350 एपिसोड किए होस्ट
आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके लिखा, मैं भारी दिल से सारेगामा शो में होस्टिंग की जिम्मेदारी से अलविदा हो रहा हूं, इस शो ने मुझे एक पहचान दी। 18 साल की उम्र से मैं जब एक टीनेजर था इसे होस्ट कर रहा हूं, अब मैं एक पति और एक बेटी का पिता बन गया हूं। 15 साल 9 सीजन 350 एपिसोड को होस्ट किया, समय कितना तेजी से उड़ जाता है। नीरज शर्मा, मेरे भाई आपका बहुत शुक्रिया। आदित्य नारायण ने इस शो से जुड़े तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया। पोस्ट के आखिर में आदित्य ने लिखा, सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है।

विशाल ने यूं किया शुक्रिया
आदित्य की इस पोस्ट पर कंपोजर और गायक विशाल ददलानी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा, मैं क्या बोलूं, तुम्हारा पहला सारेगामापा मेरा भी पहला सारेगामापा था, लेकिन मैं चाहता हूं कि तुम अपना फैसला बदलो, फिर चाहे जिस वजह से तुमने यह फैसला लिया हो। हो सकता है तुम जो संगीत बनाते हो वह बहुत जबरदस्त है, तुम इतने सफल बन रहे हो कि तुम्हारे पास टीवी के लिए समय नहीं है, लेकिन ठीक है मैं रह लूंगा तुम्हारे बिना, जा आदि, जी ले अपनी जिंदगी, ढेर सारा प्यार।

अब कुछ बड़ा करने का समय
शंकर महादेवन के बेटे सिद्धार्थ महादेवन ने भी आदित्य को भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आदित्य की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, तुम जबरदस्त थे आदि, भविष्य के लिए शुभकामनाएं। वहीं अभिनेत्री निया शर्मा ने लिखा, तुम्हें और ताकत मिले। बता दें कि 2021 में12 रिएलिटी शो होस्ट करने वाले आदित्य नारायण ने कहा था कि यह बतौर टीवी होस्ट यह उनका आखिरी साल है। अब समय है कि बड़ा करने का।












Click it and Unblock the Notifications