मौत से 5 दिन पहले आदित्य सिंह राजपूत ने शेयर किया था ऐसा वीडियो, कहा था- खुशियां जरूरी हैं लेकिन.....

Aditya Singh Rajput Video: दिवंगत अभिनेता और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत ने अपनी मौत से ठीक 5 दिन पहले एक वीडियो में जिंदगी में खुश रहने को लेकर बात की थी। ये वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है।

aditya singh rajput

Aditya Singh Rajput Video: टीवी एक्टर और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की मौत की खबर से आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक हैरान हो गए हैं। 'स्प्लिट्सविला 9' से इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले एक्टर आदित्य का शव उसके घर के बाथरूम में मिला था। अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाले आदित्य सिंह राजपूत ने अपनी मौत से ठीक 5 दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में आदित्य ने जिंदगी में खुशियों की जरूरत पर बात की थी। उनके निधन के बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

5 दिन पहले आदित्य ने शेयर किया था वीडियो
आपको बता दें कि आदित्य सिंह राजपूत ने अपनी मौत से ठीक 5 दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में आदित्य खुशहाली पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आदित्य सिंह कह रहे हैं- खुशी क्या है? मां के हाथ का खाना, पूरे दिन की थकान के बाद कडलिंग करना खुशी है। पेट्स के साथ खेलना खुशी है। खुश रहना है तो करीबी दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करो, मूवी देखो, ड्रिंक्स इन्जॉय करो, कॉफी पियो।

वीडियो में आदित्य ने खुशहाली पर की थी बात
आदित्य वीडियो में आगे कहते हैं- खुशहाली का मतलब आज के दिनों में पैसा भी हो गया है जो कि जिंदगी जीने के लिए जरूरी है। हालांकि खुश रहने के लिए छोटी-छोटी खुशियों कों ढूंढना भी जरूरी है। खुश रहने के लिए आत्म शांति भी जरूरी है। तो आपके लिए खुशी क्या है...मुझे कमेंट करके जरूर बताएं। आपको बता दें कि आदित्य का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

आदित्य ने मॉडलिंग से शुरू किया था करियर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खबर है कि आदित्य सिंह राजपूत का परिवार उत्तराखंड का रहने वाला है लेकिन आदित्य का जन्म और उनकी परवरिश दिल्ली में ही हुई है। आदित्य ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह दिल्ली के कई फैशन शोज में रैंप वॉक करते थे। इसके बाद आदित्य को विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला था।

कई बड़े सेलेब्स के साथ विज्ञापनों में कर चुके थे काम
आपको बता दें कि आदित्य सिंह राजपूत ने करीब 25 विज्ञापनों में काम किया था। वह बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ एक डियोड्रेंट के एड में नजर आए थे। इसके अलावा आदित्य ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के साथ हीरो होंडा के एड में भी काम किया है। आदित्य लंबे समय से मुंबई में रहकर फिल्मों और टीवी में काम कर रहे थे। आदित्य को स्पिल्ट्सविला 9 में हिस्सा लेने का मौका मिला था। इसके बाद से आदित्य काफी पॉपुलर हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+