'मैंने अपनी आत्मा खो दी' आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद अनन्या पांडे का हुआ ऐसा हाल, वीडियो हुआ वायरल

Aditya Roy Kapur Ananya Panday: आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एकसाथ बॉलीवुड पार्टीज और वेकेशन पर साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कभी मुहर नहीं लगाई।

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को लेकर अब खबर आ रही है कि दोनों अलग हो चुके हैं। दोनों बहुत कम अब साथ दिखते हैं। इस बीच अनन्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस का हाल देखकर उनके फैंस परेशान हो गए।

Ananya Pandey

दरअसल, अनन्या पांडे के खास दोस्त ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह हर किसी से पूछते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्होंने क्या चीज खोई है। जब ये सवाल ओरी ने अनन्या पांडे से पूछा तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि, "मैंने अपनी आत्मा खोई है।" अब अनन्या पांडे का ये रिएक्शन देख फैंस चिंता जाहिर कर रहे हैं।

वीडियो में अनन्या काफी उदास नजर आईं जिसके बाद फैंस इसे उनका आदित्य संग हुए ब्रेकअप से जोड़ कर देख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, अनन्या बहुत उदास लग रही हैं।" एक ने लिखा, "अनन्या मजबूत रहो।" अन्य यूजर ने लिखा, "मेरी आत्मा, बहुत पर्सनल है।" वहीं कुछ फैंस ने उन्हें मजबूत रहने को कहा। बता दें कि, सोशल मीडिया पर फैंस अनन्या पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक क्रिप्टिक नोट पोस्ट किया था, जिसमें बताया गया था कि अगर कोई चीज किसी के लिए बनी है, तो वह उसके पास वापस आएगी। लेकिन एक्ट्रेस के इस तरह के पोस्ट देखकर फैंस चौंक गए थे। इसके बाद से अनन्या और आदित्य के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही है। फिलहाल अनन्या ने इस पर चुप्पी साधी हुई है।

अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही वह 'द अनटोल्ट स्टोरी ऑफ सी शंकरण नायर' में दिखाई देंगी। ये उनके करियर में पहली वेब सीरीज होगी। वहीं आदित्य रॉय कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह पहली बार सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+