अनन्या पांडे से पहले इन 5 हसीनाओं के साथ रह चुका है आदित्य रॉय कपूर का अफेयर, जानें रिलेशनशिप की लिस्ट
Aditya Roy Kapur GirlFriends: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टरों में से एक आदित्य रॉय कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य रॉय कपूर पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे की कोमांटिक तस्वीरें और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं। खबर है कि दोनों हाल ही में यूरोप वेकेशन पर गए थे जहां दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी सारा क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था।
यूरोप से लौटने के बाद दोनों के अफेयर की चर्चाएं जोरों पर होने लगी हैं। खबरों की मानें तो 37 वर्षीय आदित्य रॉय कपूर अपने से 13 साल छोटी अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अब अक्सर कई जगहों पर साथ में स्पॉट किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि अनन्या पांडे के साथ जुड़ने से पहले आदित्य रॉय कपूर की कई गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं। आइए आपको बताते हैं आदित्य रॉय कपूर का नाम किन किन हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।

श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ आदित्य रॉय कपूर का नाम तब जुड़ा था जब दोनों फिल्म आशिकी 2 में नजर आए थे। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे होने लगे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों कई इवेंट्स पर एकसाथ नजर आए थे। हालांकि इस कपल ने कभी खुलकर इस बारे में बात नीहं की थी। बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई थीं।
आहना देओल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी आहना देओल के साथ भी आदित्य रॉय कपूर का अफेयर था। कहा जाता है कि आहना देओल और रणवीर सिंह का ब्रेकअप आदित्य रॉय कपूर की वजह से ही हुआ था। आपको बता दें कि कॉलेज के दिनों में अहाना देओल और रणवीर सिंह को डेट कर चुकी थीं। इसके बाद अचानक ही उनकी जिंदगी में आदित्य रॉय कपूर की एंट्री हुई थी। कुछ दिनों तक आदित्य और अहाना ने डेटिंग की थी। फिर अचानक ही इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती की लाइफ में सुशांत सिंह राजपूत की एंट्री होने से पहले वह आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। रिया चक्रवर्ती का नाम आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती और आदित्य रॉय कपूर ने एमटीवी के कुछ शोज में एकसाथ काम किया था और उसी समय दोनों दोस्त बन गए थे। इसके बाद दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। खबर है कि आदित्य रॉय कपूर ने साल 2012 से 2014 तक रिया चक्रवर्ती को डेट किया था।
निधि अग्रवाल
आदित्य रॉय कपूर और निधि अग्रवाल के अफेयर की चर्चाएं उस समय होने लगी थीं जब दोनों को जिम में एक साथ काफी समय बिताते हुए देखा जाता था। दोनों एक ही जिम में एक ही टाअम पर एंट्री करते थे और वहां काफी टाइम बिताने के बाद एकसाथ ही निकलते थे। इन नजदीकियों को लोगों ने भी नोटिस करना शुरू कर दिया था। हालांकि आदित्य और निधि में से किसी ने भी अफेयर को लेकर कुछ नहीं कहा था। बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबर आई थी।
डीवा धवन
एक समय पर आदित्य रॉय कपूर का नाम सुपरमॉडल डीवा धवन के साथ भी जुड़ा था। खबर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों कई जगहों पर साथ दिखते थे और इसी के बाद इनके रिलेशनशिप की बातें होने लगी थीं। हालांकि इनका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया था और इनका ब्रेकअप हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications