सिद्धार्थ संग शादी के बंधन में बंधीं अदिति राव हैदरी, 400 साल पुराने मंदिर में लिये सात फेरे

Aditi Rao Hydari and Siddharth Married: अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने वानापर्थी के 400 साल पुराने एक मंदिर में प्राइवेट सेरेमनी में शादी की। खूबसूरत जोड़े की शादी की तस्वीरे भी सामने आ गई हैं, जिसमें कपल बेहद सुंदर लग रहा है। एकदम सिंपल तरीके से हुई इस शादी की तस्वीरें फैंस को बेहद भा रही हैं।

अदिति राव हैदरी ने अपने इस्टाग्राम हैंडल पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ के लिए खूबसूरत मैसेज भी लिखा हुआ है। अदिति सिंपल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूल्हे सिद्धार्थ भी कुछ कम नहीं जच रहे।

Aditi Rao Hydari

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपने फैंस को ये सरप्राइस देकर खुश कर दिया है। उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ शादी कर ली है। जोड़े की शादी की तस्वीरें देखकर ये बात साफ होती है कि शादी एकदम सिंपल तरीके से की गई है।

बताते चलें कि शादी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। तस्वीरों में अदिति और सिद्धार्थ रस्में निभाते हुए नजर आ रहे हैं और दोनों एक-दूसरे को बेहद प्यार से देख भी रहे हैं। रोमांटिक तस्वीरों में उनकी केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है।

अदिति ने अपने खास दिन के लिए गोल्डन रंग की एक सिंपल साड़ी पहनी। उन्होंने नथ, झुमके, चूड़ियां और चोकर नेकलेस पहना। सिद्धार्थ ने सफेद कुर्ता और लुंगी पहनकर उनके लुक को पूरा किया। समारोह के बाद, उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाया।

दोनों के लिए दूसरी शादी
बताते चलें कि दोनों की यह पहली शादी नहीं है। अदिति की पहली शादी सत्यदीप मिश्रा से हुई थी, लेकिन उनका रिश्ता सिर्फ चार साल ही चला। इसी तरह सिद्धार्थ की पहली शादी भी तलाक में खत्म हो गई थी। अब उन्हें एक-दूसरे में सच्चा साथ मिल गया है।

अदिति एक शाही परिवार से आती हैं, उनका जन्म हैदराबाद के शाही परिवार में हुआ था। इस जोड़े को फैंस और मशहूर हस्तियों से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। कई लोगों ने कमेंट भी किया है कि वे एक-दूसरे के लिए कितने फिट बैठते हैं।

उनकी शादी की पोशाक की सादगी और खूबसूरती की जमकर तारीफ हो रही है। सादगीपूर्ण लेकिन सुंदर लुक ने तस्वीरें देखने वाले सभी लोगों को इंप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अपने जीवन के इस नए चैप्टर की शुरुआत करते हुए उनका सफर काफी प्यारा लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+