Adipurush: 'आदिपुरुष' में बदले गए विवादित डायलॉग्स, जानें किस संवाद को बदलकर उसकी जगह क्या रखा गया

Adipurush Controversy: साउथ के फेमस एक्टर प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होने के पहले से ही कई तरह के विवादों में उलझी हुई थी। हालांकि इसकी एडवांस बुकिंग को देखकर लोगों ने इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद लगा रखी थी लेकिन मूवी के रिलीज होने के बाद ये और ज्यादा विवादों में घिर गई। दरअसल लोगों को फिल्म के कई डायलॉग्स, वीएफएक्स और कॉस्ट्यूम आपत्तिजनक लगे। लोगों ने इन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। फिल्म के निर्देशक ओम राउत और संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को भी भी इस विवाद में जबरदस्त तरीके से घेर लिया गया।

विवादित संवादों को बदला गया
आपको बता दें कि फिल्म मेकर्स पर लगातार निशाना साधा जा रहा था। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स फिल्म को लेकर निगेटिव प्रतिक्रिया दे रहे थे और मीम्स भी पोस्ट किए जा रहे थे। अब फिल्म के मेकर्स ने विवादित संवादों को एडिट कर नए डायलॉग्स से बदलने की पुष्टि की है। टी सीरीज की तरफ से इसे लेकर जानकारी भी दी गई है कि अब फिल्म का एडिटिड वर्जन से ही थिएटर्स में दिखाया जा रहा है।

adipurush

'हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचा है'
फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज के कुछ ही वक्त बाद फिल्म में कई बदलाव करने पड़े हैं। फिल्म के कुछ हिस्सों को लेकर दर्शकों ने गुस्सा जाहिर किया था। फिल्म के संवादों में कुछ लाइन्स को लेकर भी लोगों ने आपत्ति जताई थी। लोगों का कहना था कि ये फिल्म हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ रामायण पर आधारित है तो ऐसे में किसी की धार्मिक भावना को कैसे ठेस पहुंचाया जा सकता है। लोगों ने फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर के लिखे कुछ संवादों को छपरी तक कहा था।

आपको बता दें कि फिल्म के कई विवादित संवादों में बदलाव किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि किस संवाद को बदलकर उसकी जगह क्या रखा गया है।

1. 'तू अंदर कैसे घुसा, तू जानता भी है कौन हूं मैं'...
इस संवाद को अब बदलकर 'तुम अंदर कैसे घुसे, तुम जानते भी हो कौन हूं मैं' कर दिया गया है।

2.'कपड़ा तेरे बाप का...तेल तेरे बाप, आग तेरे बाप की तो जलेगी भी तेरे बाप की' ...
इस संवाद को बदलकर अब 'कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग तेरे लंका की तो जलेगी भी तेरी लंका ही' कर दिया गया है।

3. 'जो हमारी बहनों पर हाथ डालेंगे, उनकी लंका लगा देंगे'
इस संवाद को बदलकर 'जो हमारी बहनों पर हाथ डालेंगे उनकी लंका में आग लगा देंगे' कर दिया गया है।

4. 'मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया'
इस संवाद को बदलकर 'मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को समाप्त कर दिया' में तब्दील कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+