'मेरी जान को खतरा है, राखी सावंत मुझे मरवा देगी', आदिल खान ने लगाया गंभीर आरोप, बोले मुझे बचा लो
Adil Khan and Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इस समय लोगों के बीच चर्च का विषय बनी हुई हैं। राखी सावंत का पिछले लेबं समय से अपने दूसरे पति आदिल खान के साथ विवाद चल रहा है। राखी ने आदिल पर धोखेबाजी, मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना और पैसे चोरी कर भगने का आरोप लगाया था जिसके बाद उनके पति को जेल तक जाना पड़ा था। फिलहाल आदिल जमानत पर बाहर आए हैं और अब वह राखी पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में आदिल खान ने राखी सावंत को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। आदिल ने दावा किया है कि राखी सावंत उन्हें जान से मारने की प्लानिंग कर रही हैं।
आदिल ने कहा- राखी मुझे मरवाना चाहती है
आपको बता दें कि आदिल खान के जमानत पर जेल से बाहर आते ही, ये कपल बैक-टू-बैक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। आदिल खान ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है- राखी सावंत के पास मेरे खिलाफ जो भी सबूत हैं उसे कोर्ट में पेश करें। राखी मुझ पर कोई भी आरोप नहीं लगा सकती। आदिल ने आगे कहा- मेरी जान को खतरा है। राखी सावंत मुझे जान से मारने की प्लानिंग कर रही है। मैंने मैसूर में सुपारी किलर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

'मुझे मारने के लिए सुपारी किलर को पैसे दिए गए हैं'
आदिल खान ने मीडिया के सामने कहा है- मैंने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भी शिकायत की है कि मेरी जान को खतरा है। राखी सावंत मुझे मरवाना चाहती हैं। राखी ने शैली के जरिए ये प्लानिंग की थी। उसने शैली को सुपारी दी है। मैंने इसकी सूचना मैसूर पुलिस को भी दे दी है। उन्होंने आगे कहा- अगर मुझे कुछ होता है, मैं मर जाता हूं या मरवा दिया जाता हूं तो इसके लिए राखी सावंत और शैली लाठर को जिम्मेदार ठहराया जाए। आदिल खान ने टाइम्स ऑफ इंडिया का एक आर्टिकल दिखाते हुए कहा- मैसूर में 7 सुपारी किलर गिरफ्तार। इस अखबार के मुताबिक, शैली लाथर एक सुपारी किलर है। राखी ने शैली को सुपारी दी है।
राखी सावंत ने आदिल के चलते काट लिए अपने लंबे बाल
वहीं राखी सावंत भी हाल ही में ऑटो में बैठी नजर आईं। उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं- देखो मेरी हालत क्या हो गई है। अब मैं गाड़ी में बैठने लायक भी नहीं रही। आदिल ने मेरी हालत क्या कर दी है, देख लो सब। उसने मुझे सड़क पर ला दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत ऑटो में बैठकर 'मेरा जीवन कोरा कागज गाना' गुनगुनाने लगती हैं और कैमरे पर कहती हैं- मेरी जिंदगी कटी पतंग हो गई है। आदिल ने मेरा सब बर्बाद कर दिया। आदिल के चलते मेरे बाल भी चले गए। आदिल ने मेरे पैसे भी लूट लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications