20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे आदिल खान, राखी सावंत ने छुए वकील के पैर और कैमरे पर कही ऐसी बात
Rakhi Sawant: कोर्ट ने आदिल खान को 20 फरवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। राखी सावंत ने कहा है- आदिल को पुलिस कस्टडी मिलना बहुत जरूरी था।

Rakhi Sawant: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत इन दिनों अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। राखी सावंत ने अपनी मां के निधन के तुरंत बाद ही लोगों का बताया था कि उनकी शादी खतरे में हैं और उनके पति आदिल खान दुर्रानी एक धोखेबाज हैं। राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ पैसों के गबन और मारपीट सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद पुलिस ने गत 7 फरवरी को आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोईट ने आदिल को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब एक बार फिर आदिल खान को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आदिल खान को अब 20 फरवरी 2023 तक पुलिस कस्टडी में रहना होगा। अब इस बारे में राखी सावंत का रिएक्शन सामने आया है।
आदिल खान को मिली पुलिस कस्टडी
राखी सावंत के वकील ने बताया कि कोर्ट ने आदिल खान को 20 फरवरी तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। वहीं राखी सावंत ने इस मामले में कहा है- आदिल को पुलिस कस्टडी मिलना बहुत जरूरी था। मेरे वकील मेरे भाई की तरह हैं। उन्होंने बिना किसी पैसे के मेरी मदद की है। इस दौरान राखी सावंत उनके पैर भी पकड़ती है। राखी सावंत ने बताया कि कोर्त में आदिल उन्हें गुस्से से देख रहे थे। आदिल के चेहरे से साफ पता चल रहा था कि उन्हें इन सब चीजों से बहुत गुस्सा आ रहा था।
राखी ने कहा- आदिल ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी
राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ घरेलू हिंसा मामले के बारे में जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि इस मामले की सुनवाई चल रही है। राखी ने कहा कि उन्हें न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है। वह आदिल को जेल में देखना चाहती हैं क्योंकि आदिल ने उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। राखी ने अपनी मां की मौत का कारण भी आदिल को ही बताया था।

'मुझे न्याय जरूर मिलेगा, मैं इंतजार कर रही हूं'
राखी सावंत ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- एक खुशी की उम्मीद और एक सच्चाई की जीत जो मुझे अभी मिली है। मैं जज साहब को शुक्रिया कहना चाहूंगी। पीड़ित हूं मैं। मुझे न्याय मिला है अभी। राखी ने कहा था- झूठ हारेगा और सच जीतेगा। मेरा विश्वास है सच की जीत जरूर होगी।

साल 2022 में ही राखी सावंत ने कर ली थी शादी
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। राखी ने अपने पति आदिल खान दुर्रानी पर आरोप लगाया है कि वह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर रहे हैं और उन्होंने एक्ट्रेस के गहने और पैसे भी ले लिए हैं। राखी सावंत ने खुद बताया था कि उन्होंने साल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से शादी कर ली थी। हालांकि अब राखी सावंत ने अपने पति आदिल पर कई आरोप लगाए हैं और कहा है कि आदिल उन्हें शादी के बाद से ही धोखा दे रहे थे।

आदिल की गर्लफ्रेंड तनु हैं प्रेग्नेंट
राखी ने कैमरे पर बताया था कि उनके पति आदिल का किसी तनु नाम की लड़की से अफेयर चल रहा था और ये तब हो रहा था जब राखी सावंत बिग बॉस मराठी में हिस्सा लेने गई थीं। राखी ने कहा था कि शादी के बाद से वह तनु के साथ रिलेशनशिप में थे। राखी ने दावा किया है कि तनु प्रेग्नेंट हैं और वह आदिल के बाहर आते ही उनसे शादी कर लेंगी।












Click it and Unblock the Notifications