The Kerala Story की शूटिंग के दौरान अदा शर्मा की हुई ऐसी हालत, कहा- 'मेरी रातों की नींद उड़ गई थी'
Adah Sharma On The Kerala Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा को फिल्म 'द केरल स्टोरी' से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। फिल्म को लेकर हुए विवाद के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। वहीं अब द केरल स्टोरी के रिलीज के लंबे समय बाद ये ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
16 फरवरी को फिल्म 'द केरल स्टोरी' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने वाली है। ऐसे में लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने इस पर खुशी जाहिर की और बताया कि उन्होंने खुद को इस किरदार में कैसे ढालने की कोशिश की। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदा शर्मा ने बताया कि उन्होंने किस वजह से इस फिल्म में काम करने का फैसला किया।

अदा शर्मा ने एक मीडिाय हाउस से बात करते हुए कहा कि, 'मैंने इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मैं बहुत सारी लड़कियों की आवाज बन सकती थी। जिन दर्शकों ने हमें फिल्म के लिए इतना प्यार दिया, उन्होंने फैसला किया कि मैंने न्याय किया है। इससे मेरा दिल भर जाता है'।
अदा शर्मा ने आगे बताया कि इस किरदार को करना उनके लिए आसान नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने यूट्यूब पर सीरिया में आईएसआईएस शिविरों में लड़कियों के वीडियो देखे। मैंने आतंकवादी संगठनों के बारे में विस्तार से पढ़ा। यह सब देखकर मुझे बहुत आघात पहुंचा और मेरी रातों की नींद हराम हो गई। इसकी वजह से मैं अब अकेली रहने लगी और ज्यादातर समय अकेले में बिताती हूं।'
सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित फिल्म द केरल स्टोरी की कहानी धर्मातरण पर आधारित है। इस फिल्म को लेकर देशभर में काफी बवाल मचा था। यहां तक कि कई पोस्टर भी जलाए गए लेकिन बावजूद इसके द केरल स्टोरी साल 2023 की सुपरहिट फिल्मों में शामिल हुई। इस फिल्म ने देशभर में लगभग 300 करोड़ की कमाई की थी। अब अदा शर्मा अपनी अगली फिल्म बस्तर में नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications