'द केरला स्टोरी' की अदा शर्मा को समन भेजने की तैयारी? जानें किस मामले में एक्ट्रेस की बढ़ी मुश्किलें
Adah Sharma Bastar: 'द केरला स्टोरी' से अपना सिक्का जमाने वाली अदा शर्मा की एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं। एक्ट्रेस ने अनुपम खेर की फिल्म में जो किरदार अदा किया, उसने लोगों को भावुक होने पर मजबूर कर दिया। अब अदा एक बार फिर चर्चा में हैं। मगर खबरें हैं कि अदा शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
बताते चलें कि बीते दिन अदा शर्मा की फिल्म 'बस्तर' रिलीज हुई है। इस फिल्म का फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। मगर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स कुछ खास नहीं है। कई लोगों ने इसे बोरिंग बताया है। अब खबरे ये भी हैं कि कर्नाटक और अन्य भारतीय राज्यों में फिल्म की स्क्रीनिंग को रद्द किया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म को लेकर अदा शर्मा को समन भेजे जाने की तैयारी की जानकारी भी सामने आ रही है।

आखिर क्यों मुसीबत में पड़ी अदा?
कथित तौर पर दो घंटे और चार मिनट की इस फिल्म के कुछ डायलॉग्स की जबरदस्त तरीके से आलोचना हुई है। दर्शकों का मानना है कि ये डायलॉग्स अपमानजनक हैं। इसके अलावा कई ऐसे सीन्स भी हैं, जिससे कई लोगों को आपत्ति है।
अदा शर्मा को समन भेजने की रिपोर्ट्स हैं और बताया जा रहा है कि ये सब फिल्म में अपमानजनक डायलॉग्स और राजनेताओं को बदनाम करने की कोशिश के चलते किया जा रहा है।
क्या है 'बस्तर' की कहानी?
बताते चलें कि फिल्म 'बस्तर' में माओवादियों की क्रूरता को दिखाया गया है। कहानी में अदा शर्मा आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभाती नजर आ रही हैं। फिल्म में अदा पर निर्दोष आदिवासियों को एनकाउंटर में शामिल करे और अतिक्रमण में दोषी होने का मामला चल रहा है। अदा शर्मा की एक्टिंग तो फैंस को काफी पसंद आई मगर फिल्म की कहानी दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और उन्होंने इसे बोरिंग बताया।
बताते चलें कि 'द केरला स्टोरी' फिल्म में अदा शर्मा की एक्टिंग के फैंस कायल हो गए थे। एक्ट्रेस को रातोंरात फिल्म की वजह से जो फेम मिला, वो वाकई दिलचस्प था।












Click it and Unblock the Notifications