कटी-फटी ड्रेस पहने दिखीं Urfi Javed,कपड़े देख लोग बोले-नई जींस क्यों फाड डाली
मुंबई,

बार के बाहर स्पॉट हुईं उर्फी
वायरल भियानी ने उर्फी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उर्फी बार के बाहर स्पॉट हुई थी। इस दौरान उर्फी पैपराजी संग मस्ती करती हुई नजर आईं। उर्फी पैपराजी से मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उर्फी नहीं उर्फी भाई कहो। अब मैं भी गले में चेन डालकर घूमूंगीं। इस पर पैपराजी उन्हें दो तोला डायलॉग्स बोलने के लिए कहते सुने जा सकते हैं। उर्फी के साथ इस दौरान उनकी बहन असफी भी मौजूद थीं।
ड्रेस ने फिर बटोरी सुर्खियां
वायरल हो रहे वीडियो में उर्फी की बहन उनके कान में कुछ कहती हैं। पैपराजी के पूछने पर उर्फी बताती हैं कि उनके दातों पर लिपस्टिक लगी थी और अच्छी बहन होने के नाते उनकी बहन उन्हें ये बता रही थीं। लेकिन उर्फी के मस्ती मजाक से अधिक पैपराजी का फोकस उनकी अजग-गजब ड्रेस पर था। उर्फी डेनिम का बिकिनी बॉटम पहने दिखीं, जिसपर पट्टी की मदद से जींस के नीचे का हिस्सा अटैच था।

ट्रोल हुईं उर्फी
इसके साथ उन्होंने व्हाइट बैकलेस ट्यूब क्रॉप टॉप पहना। साथ में एक डेनिम की जैकेट कैरी कर रही थीं। बालों में स्टाइलिश दो चोटी बनाए और न्यूड मेकअप में उर्फी कमाल लग रही हैं। उर्फी के कपड़ों ने इस बार भी लाइमलाइट लूट ले गए। लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उर्फी के बेतुके फैशन सेंस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इसके कपड़े हमेशा इधर-उधर से फटे ही होते हैं।

एनिमल शैल पहने दिखीं उर्फी
एक दूसरे यूजर ने उर्फी को ट्रोल करते हुए लिखा- भिखारी इससे ज्यादा अच्छे से ड्रेसअप होते हैं। एक और यूजर ने लिखा-नई जींस क्यों फाड़ डाली बहन। इससे पहले उर्फी जावेद ब्रा और एक पारदर्शी कपड़ा लपेटे दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस ने खुद समंदर किनारे पाई जाने वाली एनिमल शैल से ये ड्रेस बनाई थी। एनिमल शैल को कलर कर उसे डोरी की मदद के बांधकर एक्ट्रेस मे ब्रा तैयार की थी।












Click it and Unblock the Notifications