पैर में हुआ फ्रैक्चर तो एक्ट्रेस को गोद में उठाकर पार्टी में लेकर गए दोस्त, एक ही पैर पर किया जमकर डांस

पैर में हुआ फ्रैक्चर तो एक्ट्रेस को गोद में उठाकर पार्टी में लेकर गए दोस्त, एक ही पैर पर किया जमकर डांस

मुंबई, 18 नवंबर: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अगले महीने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी से पहले अंकिता ने अपनी बैचलर पार्टी की है। एक्ट्रेस ने इसमें अपनी सभी फीमेल फ्रेंड्स को बुलाया। इस पार्टी में सबसे ज्यादा ध्यान एक्ट्रेस सृष्टि रोडे ने खींचा। सृष्टि रोडे के पैर में चोट लगी है और उस पर प्लास्टर है। इसके बावजूद वो ना सिर्फ अपनी फ्रेंड की पार्टी में पहुंची बल्कि खूब मस्ती भी की।

वॉकर की मदद से पहुंची पार्टी में

वॉकर की मदद से पहुंची पार्टी में

अंकिता की ओर से मंगलवार रात अपने दोस्तों के लिए रखी गई बैचलर पार्टी में टीवी एक्ट्रेस सृष्टि रोडे मेडिकल वॉकर लेकर पहुंचीं। कार से उतरकर वो वॉक के सहारे चलीं फिर सीढ़ियो पर दोस्त ने उनको गोद में उठाकर चढ़ाया तो वो अंदर गईं।

वॉकर के साथ ही डांस भी किया

वॉकर के साथ ही डांस भी किया

सृष्टि ने अंकिता का पार्टी में वॉकर के साथ ही डांस भी किया। ब्लैक आउटफिट पहने पार्टी में पहुंची सृष्टि रोडे ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज में जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें वो 'दिलबर' और 'दृजलेबी बेबी' गाने पर डांस करती दिख रही हैं । अंकिता के साथ भी उन्होंने इस दौरान खूब मस्ती की।

पार्टी में आकर खुश दिखीं सृष्टि

पार्टी में आकर खुश दिखीं सृष्टि

जो तस्वीरें सामने आई हं, उनमें एक्ट्रेस सृष्टि रोडे के एक पैर में प्लास्टर लगा साफ दिख रहा है और वो इस पैर को जमीन पर टिका भी नहीं पा रहे हैं। हालांकि चोट के बावजूद वो पार्टी में आकर काफी खुश दिखीं। मेडिकल वॉकर के साथ ही सृष्टि ने पार्टी से निकलने के बाद खूब तस्वीरें भी क्लिक कराईं। सृष्टि ने इस दौरान कहा कि कभी-कभी पार्टी करना जरूरी हो जाता है। मैं घर पर बैठे-बैठे इतनी बोर हो गई थी कि आज मुझे निकलना ही पड़ा।

कई हीरोइन पहुंची पार्टी में

अंकिता लोखंडे के बैचलर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। उनकी पार्टी में टीवी दुनिया की कई हीरोइन पहुंची। सृष्टि रोडे के अलावा रश्मि देसाई, अपर्णा दीक्षित, मृणालिनी त्यागी भी पार्टी में थीं।

अंकिता और विक्की काफी समय से रिलेशन में

अंकिता और विक्की काफी समय से रिलेशन में

अंकिता अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन से दिसंबर के दूसरे हफ्ते में शादी करने जा रही हैं। विक्की और अंकिता 3 साल से अधिक समय से रिलेशनशिप में हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन मुंबई में ही शादी कर सकते हैं। मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में दोनों की शादी की चर्चा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+