Video: 'तुम मुंबई में रहकर भी ये भाषा नहीं सीख सके', एक्ट्रेस सोनाली ने कपिल शर्मा को लगाई फटकार

मुंबई, 17 दिसंबर। अपनी हाजिर जवाबी से दूसरों की खिंचाई करने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने कड़ी फटकार लगाई। एक्ट्रेस, कपिल शर्मा से आज तक मराठी न सीख पाने को लेकर नाराज थीं। 'द कपिल शर्मा शो' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने कपिल शर्मा को मजाकिया अंदाज में जमकर लताड़ लगाई। सब को अपनी बातों से फंसाने वाले कपिल शर्मा अपने ही शो में खुद बुरी तरह फंस गए।

कपिल शर्मा के शो पर नजर आए ये स्टार

कपिल शर्मा के शो पर नजर आए ये स्टार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 'द कपिल शर्मा शो' के एक नए प्रोमो में सोनाली कुलकर्णी को काफी समय से मुंबई में रहने के बावजूद मराठी नहीं सीखने के लिए कपिल शर्मा को डांटते हुए नजर आईं। बता दें कि सोनाली कुलकर्णी शो में रवि किशन और सचिन खेडेकर के साथ आई थीं। प्रोमो में सोनाली ने कपिल से कहा कि कई फिल्मों में काम करने के बावजूद उन्हें कभी द कपिल शर्मा शो में आने का मौका नहीं मिला।

कपिल शर्मा पर भड़कीं सोनाली

कपिल शर्मा पर भड़कीं सोनाली

सोनाली की इस बात पर कपिल ने कहा कि शो में उनकी मौजूदगी से आज उन्हें बहुत खुशी हो रही है। सोनाली ने शिकायत करते हुए कपिल से कहा कि वह जानना चाहती थीं कि वह केवल हिंदी और अंग्रेजी में क्यों बोल रहे हैं, मराठी में नहीं। इस पर कपिल ने कबूल किया कि उन्हें मराठी नहीं आती। इसके बाद सोनाली ने मुंबई में रहने के बावजूद भाषा नहीं जानने के लिए उनकी खिंचाई की, जबकि कई ऐसे एक्टर हैं जो मराठी भाषा बोलते हैं।

कपिल ने पंजाबी भाषा में दिया जवाब

कपिल ने पंजाबी भाषा में दिया जवाब

कपिल ने पंजाबी में जवाब देते हुए कहा, 'आप इतनी देर से बोले जा रही हैं...मुझे बोलने का मौका ही नहीं दे रही हैं।' इसके बाद सोनाली ने मराठी में कहा, 'क्या आपको उस जगह की भाषा नहीं जाननी चाहिए जहां आप रहते हैं?' कपिल ने एक्ट्रेस को शांत करने की कोशिश की और कहा कि वह उनकी बातों से सहमत हैं। कफी देर तक सोनाली के बोलते रहने के बाद कपिल ने एक्ट्रेस को 'मैम' कहकर संबोधित किया।

रवि किशन की नई वेब सीरीज

रवि किशन की नई वेब सीरीज

एक्ट्रेस ने ये सुना तो कपिल से कहा कि वह उन्हें सिर्फ सोनाली कहकर ही बुलाएं। इसके बाद कपिल ने कहा, ''सुनो, बेबी...'' और सभी ठहाके मारकर हंसने लगे। बता दें कि रवि किशन, सचिन खेडेकर और सोनाली कुलकर्णी 'द कपिल शर्मा शो' में अपने शो 'व्हिसलब्लोअर' को प्रमोट करने के लिए नजर आने वाले हैं। बता दे कि सोनीलिव पर रिलीज होने वाली इस वेबसीरीज में 2013 में हुए मेडिकल कॉलेजों में हुए व्यापमं घोटाले की कहानी को दर्शाया गया है।

वायरल हुआ कपिल के शो का वीडियो

वायरल हुआ कपिल के शो का वीडियो

यह शो अजय मोंगा द्वारा बनाया और लिखा गया है और मनोज पिल्लई द्वारा निर्देशित है। इस बीच, कपिल शर्मा भी इस सप्ताह के अंत में अपने शो में सारा अली खान, अक्षय कुमार और आनंद एल राय की मेजबानी करते नजर आएंगे। तीनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' का प्रमोशन करते नजर आएंगे। कपिल शर्मा शो का ये लेटेस्ट प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma Show: कपिल ने करण से पूछा गर्लफ्रेंड के बारे में तो बोले सनी-'शर्माते-शर्माते सब कर लिया '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+