Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फेमस एक्ट्रेस ने मुकेश अंबानी के 'एंटीलिया' को लेकर शेयर की अनोखी बात, सुनकर चौंक जाएंगे आप

मुंबई, 01 दिसंबर: एशिया के सबसे रईसों में शुमार उद्योगपति मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया से सबसे महंगे घरों में शुमार है। 27 मंजिली भव्य यह इमारत किसी जन्नत से कम नहीं है। इस घर में एशो-आराम की सभी चीजें मौजूद हैं। अब फैमिली मैन' की एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने कुछ साल पहले एंटीलिया की अपनी यात्रा के दौरान एक विचित्र और आश्चर्यजनक घटना शेयर की है। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि एंटीलिया में उन्हें बहुत ठंड लग रही थी। उन्होंने फ्लोर मैनेजर से एसी का तापमान बढ़ाने का अनुरोध किया। उसने जो जवाब दिया उसके बाद वे चुपचाप वापस आकर बैठ गईं।

एटीलिया में हुए इवेंट में शामिल हुई थीं श्रेया

एटीलिया में हुए इवेंट में शामिल हुई थीं श्रेया

'द लव लाफ लाइव शो' में श्रेया ने बताया कि, वह कुछ साल पहले मुकेश अंबानी के घर गई थीं। उन्होंने खुलासा किया कि अबु जानी और संदीप खोसला इंडस्ट्री में 10 साल पूरे होने का सेलिब्रेशन कर रहे थे। उनकी एक किताब भी रिलीज हो रही थीं। इवेंट में 50 मॉडल्स को बुलाया था जिन्होंने इतने साल में उनके डिजाइन किए कपड़े पहने थे। मैं उन 50 में से एक थी। तो हम वहां थे और अमिताब बच्चन शोस्टॉपर थे। इस इवेंट को एंटीलिया में रखा गया था।

एसी के टेम्परेचर को लेकर किया बड़ा खुलासा

एसी के टेम्परेचर को लेकर किया बड़ा खुलासा

धन्वंतरी ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि, उस दिन मैंने ज्यादा कपड़े नहीं पहने थे। जिसके चलते मुझे ठंड लग रही थी। एंटीलिया के की हर मंजिल पर एक फ्लोर मैनेजर है। हम फ्लोर मैनेजर के पास गए और मैंने उनके पास जाकर कहा, क्या हम थोड़ा सा टेम्परेचर बढ़ा सकते हैं? इस पर उन्होंने जवाब दिया, मैम, सॉरी लेकिन फूल और यहां लगे मार्बल को एक निश्चित तापमान की जरूरत होती है।

'व्हाई चीट इंडिया' से श्रेया ने किया था डेब्यू

'व्हाई चीट इंडिया' से श्रेया ने किया था डेब्यू

श्रेया ने बताया कि, मैंने जवाब दिया, फिर ठीक है कोई बात नहीं और मैं वापस चली आई। मुझे इससे दिक्कत नहीं हुई क्योंकि मुझे बहुत इंट्रेस्टिंग लगता है जब मैं ऐसे लोगों से मिलती हूं जो ऐसी जिंदगी जीते या चीजें करते हैं जो मैं सोच भी नहीं सकती। श्रेया ने इमरान हाशमी के साथ 'व्हाई चीट इंडिया' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने मिस इंडिया 2008 कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था और मॉडल के तौर पर काम किया। उनकी झोली में कई प्रोजेक्ट हैं। इनमें सनी देओल, पूजा भट्ट और दुलकर सलमान के साथ आर बाल्की की आगामी फिल्म 'चुप' और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ सब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'अद्भुत' शामिल है।

इन खास सुविधाओं से लैस है एंटीलिया

इन खास सुविधाओं से लैस है एंटीलिया

वोग मैगजीन में छपी रिपोर्ट के अनुसार मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' की ऊंचाई 570 फीट है। 2006 में बनें इस घर को अमेरिकन आर्किटेक्चर फर्म पर्किन्स और विल एंड हिर्स्च बेडनर एसोसिएट की मदद से डिजाइन किया गया था। मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' का नाम अटलांटिक महासागर के एक ट्वीप के नाम पर रखा गया है। इस बिल्डिंग की इंटीरियर डिजाइनिंग कमल और सूरज के आकार में की गई है। एंटीलिया को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह 8 रिक्टर स्केल की तीव्रता वाले भूकंप को भी सहन कर सकता है। एंटीलिया में 80 सीटर थिएटर के साथ ही स्पा रूम, हेंगिंग टैरेस गार्डन, लॉबी में 9 एलिवेटर और आइसक्रीम पार्लर भी मौजूद हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+