रिचा चड्ढा ने मुंबई की सड़कों पर दिए लोगों को फ्री हग, दिल जीत लेगा वीडियो

रिचा चड्ढा ने मुंबई की सड़कों पर लोगों को गले लगाकर लुटाया प्यार, वीडियो जीता लेगा दिल

मुंबई, 18 फरवरी: फिल्म एक्ट्रेस रिचा चड्ढा अपनी एक्टिंग के साथ समाजी कामों को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। देश की राजनीति को लेकर भी वो अक्सर सवाल करती रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में वह मुंबई की सड़क पर लोगों को मुफ्त में गले लगाकर सकारात्मकता संदेश देने की कोशिश कर रही हैं।

Recommended Video

    रिचा चड्ढा ने मुंबई की सड़कों पर दिए लोगों को फ्री हग, दिल जीत लेगा वीडियो
    रिचा ने शेयर किया वीडियो

    रिचा ने शेयर किया वीडियो

    रिचा ने अपना एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है, जिसमें वो 'फ्री हग्स' लिखा हुआ प्लेकार्ड पकड़े दिख रही हैं। इस प्लेकार्ड को लेकर जब वो एकपार्क में खड़ी होती हैं तो लोग आकर उनसे गले मिलते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि युवा लड़के-लड़कियों के साथ-साथ कई बुजुर्ग भी अभिनेत्री के गले लग रहे हैं और इससे खुश भी दिख रहे हैं।

    यूजर्स को पसंद आया रिचा का वीडियो

    रिचा चड्ढा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- काइंडनेस डे पर ये हैप्पी रैंडम एक्ट किया। रिचा के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट करते हुए उनकी इस पहल की तारीफ की है। कई यूजर्स ने लिखा है कि आपने दिल जीत लिया, मशहूर लोगों को इस तरह के एक्ट से प्यार बढ़ाना चाहिए। बता दें कि हाल ही में रिचा की वेब सीरीज द ग्रेट इंडियन मर्डर आई है, जिसे काफी पसंद किया गया है। एक्ट्रेस आजकल इसकी सफलता का लुत्फ उठा रही हैं।

    अली से करने जा रही हैं शादी

    अली से करने जा रही हैं शादी

    रिचा चड्ढा और एक्टर अली फजल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों जल्दी ही शादी करने जा रहे हैं। हाल ही में रिचा ने बताया है कि वो शादी बीते साल ही करने वाले थे लेकिन कोरोना की वजह से शादी को टालना पड़ा। अगर सबठीक रहा तो आने वाले महीनों में दोनों शादी कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+