रवीना की बेटी ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट से लेकर खूबसूरती में दे रही स्टार किड्स को मात, देखें तस्वीरें
मुंबई 14 अगस्त: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन किसी पहचान की तोहताज नहीं हैं। अपने टाइम की हिट फिल्म देने वाली रवीना टंडन चाहे मौजूदा वक्त में फिल्मों में एक्टिव नहीं है, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिन्हें उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी राशा थडानी का स्कूल रिपोर्ट कार्ड इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें राशा के रिजल्ट के साथ ही उन्होंने काफी खुशी जाहिर की हैं।

बेटी को लेकर रवीना टंडन का पोस्ट
रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के सभी सब्जेक्ट के हासिल वाले स्कोर से काफी गर्व महसूस कर रहीं हैं। रवीना ने इंस्टाग्राम पर रिपोर्ट कार्ड पोस्ट किया। दरअसल, रवीना की बेटी के स्कोर कार्ड में वर्ल्ड लिटरेचर, फिजिकल एजुकेशनन, ग्लोबल पर्सपेक्टिव, जॉग्रफी, हिस्ट्री और इंग्लिश जैसे सभी सब्जेक्ट्स में ए ग्रेड मिला है। बता दें कि राशा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। इसके साथ ही रवीना ने अपनी बेटी का डांस करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें राशा जमकर मस्ती करतीं नजर आ रही हैं।

रवीना ने लिखा कि 'माई ए (स्टार) बेबी!
वहीं अपना पोस्ट शेयर करते हुए रवीना ने लिखा कि 'माई ए (स्टार) बेबी गर्ल। रवीना की पोस्ट पर फराह खान सहित कई स्टार्स और फैंस ने राशा को बधाई दी। राशा के अलावा रवीना के तीन और बच्चे भी हैं। रवीना ने छाया को तब गोद लिया था जब वह सिर्फ 8 साल की थी और बाद में 11 साल की पूजा को भी गोद लिया था। एक्ट्रेस ने अपनी दोनों बेटियों को साल 1995 में अडॉप्ट किया था, जब वह 21 साल की थीं। बाद में उन्होंने फिल्म मेकर अनिल थडानी से शादी की, जिनसे उनकी बेटी राशा और बेटा रणबीर है।

राशा ने ताइक्वांडो में जीता है ब्लैक बेल्ट
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब राशा थडानी ने अपने माता-पिता को गर्व महसूस कराया हो। इससे पहले फरवरी 2021 में राशा ने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट जीता था। रवीना टंडन ने राशा के साथ अपना सर्टिफिकेट और ब्लैक बेल्ट दिखाते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए थे। फोटो शेयर करते हुए रवीना ने लिखा था मेरी बेटी ब्लैकबेल्ट! मुझे आप पर गर्व है!

स्टार किड्स को दे रहीं टक्कर
वहीं राशा भी बॉलीवुड के और स्टार किड्स से कम नहीं हैं। उनकी सुंदरता और स्टार्स किड्स को टक्कर देती नजर आती हैं। हालांकि वो अभी पढ़ाई पर पूरा फोकस कर रही हैं। हालांकि राशा इंस्टाग्राम पर मौजूद है, लेकिन अपने पोस्ट इतने शेयर नहीं करती हैं। उनके इंस्टा पर 90 हजार के करीब फॉलोअर्स हैं, वहीं उन्होंने अब तक 46 के करीब पोस्ट साझा किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications