पूनम पांडे का खुलासा, कपड़े उतारने की बात पर पापा ने बुरी तरह पीटा, हो गई थी बेघर

मुंबई, 4 फरवरी: एक्ट्रेस और मॉडल एक्ट्रेस पूनम पांडे अपने बोल्ड वीडियो और तस्वीरों के लिए चर्चा में रहती हैं। अक्सर वो इस तरह के बयान भी देती हैं, जो विवादों की वजह बन जाते हैं। पूनम पांडे ने 2011 में क्रिकेट वर्ल्डकप के दौरान ये कहकर सनसनी मचा दी थी कि भारत जीता तो वो सबके सामने अपने कपड़े उतार देंगी। इस बयान से अचानक ही वो मीडिया में छा गई थीं। पूनम ने इस बयान के बाद उनके घर पर हुए विरोध को लेकर बात की है।

पापा ने किया था विरोध

पापा ने किया था विरोध

पूनम पांडे ने आज तक को दिए एक इंटरव्यू में पूनम ने कहा, जब मैंने भारतीय क्रिकेट टीम के जीतने पर कपड़े उतारने की बात कही तो मैं खबरों में छा गई और रातों-रात फेमस हो गई लेकिन इसका मेरी निजी जिंदगी पर बुरा असर पड़ा। मेरे पापा को किसी ने ये बयान अखबार में दिखाते हुए पूछ लिया कि ये तो आपकी बेटी है। उस दिन पापा घर आए तो मुझ पर बहुत नाराज हुए। मुझे पीटा और घर से भी निकाल दिया।

लोगों देते थे विवादित बयान देने की सलाह

लोगों देते थे विवादित बयान देने की सलाह

पूनम का कहना है कि 17-18 साल की उम्र में वो फिल्म इंडस्ट्री में आई तो समझ नहीं थी कि कैसे यहां पहचान बनाई जाए। बहुत से लोगों ने मुझे सलाह दी कि फिल्म मेकर्स की निगाह में आने के लिए विवादित बातें कहो। ये पब्लिसिटी के लिए जरूरी होता है। ऐसे में मैंने इस तरह की बातें कहीं।

पूर्व लिवइन पार्टनर सबा के ऋतिक संग अफेयर के सवाल पर नसीरुद्दीन शाह के बेटे ने काटा फोन, कहा- मीटिंग में हूं

Recommended Video

    Poonam Pandey के पति Sam Bombay गिरफ्तार, Actress अस्पताल में एडमिट | वनइंडिया हिंदी
    कई बार होता है पछतावा

    कई बार होता है पछतावा

    पूनम का कहना है कि कई बार उनको अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स पर पछतावा भी होता है लेकिन वो इसके लिए किसी को देष नहीं देना चाहती हैं। आखिर जो भी विवाद मेरे साथ जुड़े, उनके लिए मैं किसी और का नाम ले दूं तो ये ठीक नहीं है। पूनम ने कहा कि बहुत से लोग, जिसमें उनका परिवार भी है, उनको बिलकुल पसंद नहीं करते हैं। इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता है. मैं मानती हूं, जिंदगी को अपनी शर्त पर ही जीना चाहिए।

    2011 के बाद 2015 के वर्ल्ड कप में भी दिया था बयान

    2011 के बाद 2015 के वर्ल्ड कप में भी दिया था बयान

    पूनम पांडे ने साल 2011 वर्ल्ड कप के दौरान कहा था कि अगर भारतीय क्रिकेटर्स वर्ल्ड कप लेकर आते हैं, तो वह न्यूड होकर दिखाएंगी। भारत के 2011 वर्ल्डकप जीतने के बादपूनम पांडे ने कहा था कि बीसीसीआई की तरफ से उन्हें ऐसा करने की मंजूरी नहीं मिली। 2015 में भी उन्होंने टीम इंडिया के लिए काफी कम कपड़ों में तस्वीरें पोस्ट की थीं।

    मॉडलिंग से आई थीं चर्चा में

    मॉडलिंग से आई थीं चर्चा में

    पूनम पांडे पहली बार 2011 में कैलेंडर गर्ल्स की मॉडल की तौर पर दिखी थीं। इसके बाद वो फिल्मों में आईं। पूनम हिंदी के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। पूनम अपनी बोल्ड तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+