पूर्व लिवइन पार्टनर सबा के ऋतिक संग अफेयर के सवाल पर नसीरुद्दीन शाह के बेटे ने काटा फोन, कहा- मीटिंग में हूं
पूर्व लिवइन पार्टनर सबा के ऋतिक के साथ अफेयर के सवाल पर इमाद शाह
मुंबई, 3 फरवरी: ऋतिक रोशन हाल ही में एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ नजर आए थे। दोनों की हाथों में हाथ डाले तस्वीरें वायरल हुईं तो दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया। ऋतिक के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद सबा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड इमाद शाह भी चर्चा में आ गए हैं। नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद से मीडिया के लोग लगातार ऋतिक और सबा की तस्वीरों पर प्रकिक्रिया मांग रहे हैं।

इमाद ने नहीं दिया सबा पर जवाब
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने ऋतिक रोशन और सबा आजाद के डेटिंग की अफवाहों के बारे में इमाद पर प्रतिक्रिया पाने के लिए उनसे संपर्क करने की कोशिश की। इमाद को फोन किया गया तो वो बात करने लगे लेकिन जब उनकी पूर्व प्रेमिका सबा के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो मीटिंग में हैं और बाद में बात करेंगे।टीओआई का कहना है कि इसके बाद कई बार उन्हें कॉल किया लेकिन इमाद ने उनका फोन नहीं उठाया।

इमाद और सबा का लंबे समय रहा अफेयर
ऋतिक के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद चर्चा मे आई सबा आजाद लंबे समय तक इमाद शाह को डेट कर चुकी हैं। दोनों सात साल तक लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे। इमाद ने साल 2013 में ये बताया था कि वो और सबा लिव इन पार्टनर हैं। सबा ने बॉलीवुड में साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से डेब्यू किया था। सबा एक्टिंग के अलावा सिंगिंग में भी हाथ आजमा चुकी हैं, वहीं इमाद भी एक्टर हैं।

ऋतिक के साथ रिश्ते में सबा!
सबा आजाद के अब ऋतिक के साथ रिश्ते में होने की चर्चा है। बताया गया है कि दोनों हाल ही में गोवा में साथ में छुट्टी बिताकर भी लौटे हैं। दोनों की दोस्ती एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों अब एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनें ने रिश्ते को छुपा रखा था लेकिन हाल ही में एक डिनर डेट पर दोनों की तस्वीरें सामने आ गईं। दोनों की साथ में तस्वीर सामने आने के बाद फिल्मी गलियारों में दोनों के अफेयर को लेकर चर्चा होने लगी है, हालांकि दोनों की ओर से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है ।












Click it and Unblock the Notifications