एक्ट्रेस माही विज के कुक ने दी उन्हें खंजर मारने की धमकी, जानें क्या है मामला
टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपने डिलीटेड ट्वीट्स में लिखा था कि उनके कुक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
मुंबई, 30 जूनः टीवी एक्ट्रेस माही विज के कुछ डिलीट किए हुए ट्वीट्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल इन ट्वीट्स में उन्होंने लिखा था कि उनके कुक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। माही ने लिखा था कि उनके पास कुक का वीडियो भी है। अब एक इंटरव्यू में माही विज ने अपने कुक को लेकर पूरी घटना बताई है। माही ने बताया कि यह कुक कुछ वक्त से उनके यहां काम कर रहा था। उन्हें पता चला कि चोरी भी कर रहा है। पति जय भानुशाली ने जब उसका हिसाब करना चाहा तो वह कुछ दिन काम करके पूरे महीने की सैलरी मांगने लगा। इसी बात पर थोड़ी बहस हो गई और बातचीत बढ़ गई। ऐसे में अचानक ही उनका कुक उन दोनों को जान से मारने की धमकी देने लगा। माही ने बताया कि उन्हें अपने से ज्यादा बेटी की चिंता हो रही है।

शराब पीकर की बहस
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस माही विज ने बताया कि उनकी नैनी ने इस कुक के बारे में अलर्ट किया था। माही ने इंटरव्यू में कहा- कुक को हमारे घर पर खाना बनाते हुए तीन दिन ही हुए थे और हमें उसकी चोरी के बारे में आगाह किया गया। मैं जय को बताने का इंतजार कर रही थी। जब जय आए तो वह हिसाब क्लीयर करना चाहते थे लेकिन वह तीन दिन काम करके पूरे महीने के पैसे मांगने लगा। जब जय ने वजह बताई तो बोला, 200 बिहारी लाके खड़ा कर दूंगा। उसने शराब पी रखी थी और हमें गालियां दे रहा था। में और जय पुलिस के पास भी गए।
खंजर मारने की दी थी धमकी
माही ने बताया कि वह आदमी बाद में भी उन्हें फोन करके धमकियां देता रहा। माही ने बताया कि उनके पास रिकॉर्डिंग भी है। माही ने आगे कहा- आजकल आसपास जो हो रहा है, उसे देखते हुए डर लगता है। क्या होगा अगर वह सच में मुझे खंजर मार दे? अगर मुझे कुछ हो जाए तो लोग तो बाद में प्रोटेस्ट करेंगे, इसका क्या फायदा होगा। मैं अपने परिवार की सेफ्टी के लिए डरी हुई हूं। माही ने बताया- मैंने सुना है कि वह बेल लेकर बाहर आ जाएगा। उन्हें डर है कि जेल से छूटकर वह उनके परिवार से या बेटी से बदला ले सकता है। आपको बता दें कि माही ने ट्वीट में लिखा था कि कुक ने उन्हें खंजर मारने की धमकी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications