Kubbra Sait: एक्ट्रेस ने अपनी किताब में खोला था अबॉर्शन का दर्द, 'सबसे छुपकर अकेले गई थी क्लिनिक'
Kubbra Sait: सेक्रेड गेम्स में ट्रांसजेंडर का किरदार निभाकर अलग पहचान बनाने वाली कुब्रा सैत इन दिनों फिल्मों और बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। कुब्रा ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म रेडी में एक छोटी भूमिका से की थी। इसके बाद उन्होंने जोड़ी ब्रेकर्स, आई लव एनवाई जैसी फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए।उन्हें पहचान मिली नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स से। इस सीरीज में वह एक ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आई थीं। कुब्रा ने अपनी किताब में जिंदगी के अनछुए पहलुओं का जिक्र किया था।
अपनी किताब 'Open Book: Not Quite a Memoir' में उन्होंने अपनी जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों की चर्चा की। कुब्रा ने इस किताब में बताया कि अपने टीनएज के दिनों में वह बेहद अजीब संगति में पड़ गई थीं और उनके मन में बहुत से बुरे ख्याल आते रहते थे। इसी दौरान वह अपने रिश्तों को लेकर बहुत प्रयोग करना चाहती थीं और कमिटमेंट से डरती थीं।

Kubbra Sait ने बताया अपना अबॉर्शन का दर्द
कुब्रा सैत ने अपनी किताब में लिखा कि उन दिनों वह एक अलग ही दुनिया में रहती थीं और ऐसा लगता था कि उनकी जिंदगी में गहरे अंधेरे पल छाए हुए हैं। इसी दौरान एक बार उन्होंने वन नाइट स्टैंड किया था। उन्हें उस शख्स के बारे में कुछ नहीं पता था। कुछ दिनों बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह प्रेग्नेंट हैं और ऐसा लगा कि पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई है। कुब्रा ने बताया कि यह अनुभव बहुत डराने वाला था। कुब्रा ने किताब में लिखा, 'मुझे लग रहा था कि मैं बहुत गंदी हो गई हूं और मुझे जिंदा रहने का हक नहीं है। मैं सबसे छुपकर अकेले डॉक्टर के क्लिनिक गई थी और फिर अपना अबॉर्शन कराया।'
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai से दिल्ली में क्यों हुई थी 6 घंटे लंबी पूछताछ? बच्चन परिवार की बहू पर लगे हैं ये गंभीर आरोप
कुब्रा ने एक इंटरव्यू में भी बताया था कि उनकी जिंदगी के कुछ साल ऐसे थे जब वह न तो कुछ काम कर रही थीं और न ही उनके पास आगे के जीवन को लेकर कोई विजन था। फिलहाल कुब्रा कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai बेटी आराध्या और अभिषेक बच्चन के साथ हुईं स्पॉट, 51 की उम्र में अपने स्वैग से लूट ली महफिल
यह भी पढ़ें:












Click it and Unblock the Notifications