Aishwarya Rai से दिल्ली में क्यों हुई थी 6 घंटे लंबी पूछताछ? बच्चन परिवार की बहू पर लगे हैं ये गंभीर आरोप
Aishwarya Rai News: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय कोर्ट केस की वजह से एक बार फिर चर्चा में हैं। दिल्ली हाई कोर्ट में उन्होंने एक याचिका दाखिल की है जिसमें एक कंपनी पर उन्होंने अपनी तस्वीर इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कंपनी की टीशर्ट और दूसरी चीजों पर उनकी फोटो लगाए जाने के खिलाफ केस किया है। ऐश्वर्या पर वैसे पनामा पेपर लीक और मनी लॉन्ड्रिंग का भी एक मामला चल रहा है। पनामा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने उनसे 6 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी।
साल 2021 में ईडी ने विदेशी मुद्रा नियमों के उल्लंघन के आरोप में ऐश्वर्या राय को तलब किया था। दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर में पूर्व मिस वर्ल्ड से 6 घंटे से ज्यादा लंबी पूछताछ हुई थी। ईडी के अधिकारियों ने ऐश्वर्या राय से एमिक पार्टनर्स के बारे में पूछताछ की थी और उनसे 100 से ज्यादा सवालों के जवाब मांगे गए थे।

Aishwarya Rai पर क्या आरोप हैं?
ऐश्वर्या राय पर पनामा पेपर लीक मामले में पूछताछ की गई थी। पनामा पेपर लीक में देश की कई चर्चित हस्तियों का नाम आया था, जिन्होंने विदेशों में गलत तरीके से संपत्ति बनाई और मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए पैसे कमाए। ऐश्वर्या पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के उल्लंघन में विदेशों में धन जमा करने के आरोप हैं। प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने 100 सवालों की एक सूची बनाई थी और उनसे सभी सवाल पूछे गए। कई सवालों के जवाब ऐश्वर्या ने दिए थे, जबकि कुछ के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी नहीं है।
यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai बेटी आराध्या और अभिषेक बच्चन के साथ हुईं स्पॉट, 51 की उम्र में अपने स्वैग से लूट ली महफिल
सूत्रों के मुताबिक ऐश्वर्या राय ने कहा था कि उन्होंने नियमों के तहत विदेशों में पैसा भेजा है और सभी जरूरी टैक्स की अदायगी की थी। इस मामले में ऐश्वर्या को पहले एक समन भेजा गया था, जिसका जवाब उन्होंने ईमेल के जरिए दिया था। इसके बाद उन्हें एक और समन भेजा गया था जिसके जवाब से जांच टीम संतुष्ट नहीं हुई और उन्हें व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का निर्देश दिया गया था। पनामा पेपर लीक में ऐश के ससुर अमिताभ बच्चन का नाम भी आ चुका है।
यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय के साथ सरेआम संजय दत्त ने किया था रोमांस, भाई बने थे ससुर अमिताभ बच्चन, फिर हुआ ऐसा Disaster












Click it and Unblock the Notifications